फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Indecency with the headmistress for protesting against breaking the wall of the school

स्कूल की बाउंड्री तोड़ने से मना करने पर प्रधानाध्यापिका से अभद्रता

Mon, 27 Sep 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
etawah news,Indecency with the headmistress for protesting against breaking the wall of the school
विद्यालय की टूटी दीवार - फोटो : ETAWAH
सैफई। थाना क्षेत्र के झिंगूपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट की चहारदीवारी कुछ युवक जबरदस्ती तोड़ रहे थे। आरोप है कि प्रधानाध्यापिका के मना करने पर युवकों ने उनके साथ अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। प्रधानाध्यापिका ने जान-माल को खतरे की आशंका जताते हुए बीईओ व पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मालती यादव ने बताया कि वह विद्यालय में अकेली हैं। शनिवार को गांव के कुछ युवक विद्यालय की चहारदीवारी तोड़ रहे थे। ताकि वे विद्यालय के अंदर बने शौचालय का इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन

उनके मना करने पर युवकों ने दबंगई दिखाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। उस समय विद्यालय में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, जो दबंगों की धमकियों से डर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डायल 112 पर फोन किया। पुलिस के पहुंचने से पहले वह लोग भाग गए। प्रधानाध्यापिका ने बीईओ को मामले से अवगत कराने के बाद सैफई थाने में प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

प्रधानाध्यापिका ने आशंका जताई है कि सोमवार को विद्यालय खुलेगा। ऐसे में उनके साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी हो सकती है। उन्होंने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा व आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। सीओ सैफई साधूराम का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है, थाने से जानकारी कर तत्काल कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed