फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Hands cleaned on goods worth lakhs in three houses

गैंस सिलिंडर एजेंसी कर्मी समेत तीन लोगों के घर में लाखों की चोरी

Sat, 10 Jul 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Hands cleaned on goods worth lakhs in three houses
जसवंतनगर। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने ताबड़तोड़ तीन वारदातों को अंजाम दिया। नगला हुलासी गांव में गैंस सिलिंडर एजेंसी के कर्मी के घर से चार लाख रुपये व बलरई गांव में दो किसानों के घर से करीब दो लाख रुपये से अधिक का सामान चोर समेट ले गए। शनिवार सुबह पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नगला हुलासी गांव निवासी कुलदीप गैंस सिलिंडर एजेंसी में काम करते हैं। बताया कि शुक्रवार रात को वह खाना खाकर परिजनों के साथ सो गए थे।
विज्ञापन

देर रात चोर छत के रास्ते घर के अंदर घुसे। कमरे में रखी लोहे की बड़ी अलमारी घर से उठाकर ले गए। शनिवार सुबह आलमारी न देखकर वारदात का पता चला।
इसके अलावा बक्से से सोने की दो जोड़ी झुमकी, एक सोने की चेन व 90 हजार रुपये समेत अन्य सामान गायब था।
अलमारी घर से करीब चार सौ मीटर दूर स्थित डूडहा गांव में मूंगफली के खेत में पड़ी मिली।
उसके ताले टूटे थे और सारा सामान चोरी हो चुका था। पीड़ित ने बताया कि चोर जेवर व नकदी समेत करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बलरई गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रात को वह पत्नी के साथ छत पर सो रहे थे। नीचे घर में कोई नहीं था। इसी बीच चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर करीब 25 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, कान के कुंडल व करीब 200 ग्राम चांदी कर ले गए।

रात करीब तीन बजे खटपट होने पर उनकी नींद खुली तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। नकदी व जेवर समेत करीब एक लाख रुपये से अधिक का सामान गायब था।
इसी तरह गांव के नूर मोहम्मद के घर से चोर जेवर व कपड़े चोरी कर ले गए। पीड़ित ने एक लाख से अधिक का सामान चोरी होने का अंदेशा जताया है। बलरई थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामले की जांच कर चोरों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed