फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news govansh

पशुपालकों ने छह माह में छुट्टा छोड़े 5857 गोवंश

Thu, 27 Feb 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
etawah news govansh
सड़क पर घूमते गोवश - फोटो : ETAWHA
इटावा। जिले में जो गोवंश छुट्टा घूम रहे हैं वह कहीं और से नहीं आए इसी जिले के पशुपालकों के हैं। पशुपालक विभाग के टीकाकरण अभियान के आंकड़े बता रहे हैं कि छह महीने में पशुपालकों 5857 गोवंश छुट्टा छोड़े हैं। ये आंकड़े बता रहे हैं कि पशुपालक और किसानों के छोड़े गए गोवंशी ही फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग ने मई 2019 में पालतू मवेशियों में कृमिक से बचाव के लिए टीकाकरण कराया था। इसमें जसवंतनगर ब्लॉक में 9365, बसरेहर ब्लॉक में 1004, बढ़परा ब्लॉक में 11832, ताखा ब्लॉक में 8255, भरथना ब्लॉक में 12376, महेवा ब्लॉक में 15994, चकरनगर ब्लॉक में 11064 और सैफई में 7178 वयस्क गोवंश का टीकाकरण किया गया था। इसी अवधि में 129 गोवंश को दैनिक टीककारण भी हुआ। 4 से 8 माह की आयु होने के 36009 मवेशियों का टीकाकरण नहीं किया गया। इसमें करीब 16 हजार गोवंशीय मवेशी थे। यानी मई में पशुपालकों के पास 99255 गोवंश थे।
विज्ञापन

इसके बाद नवंबर में एफएमडी टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस अभियान में पशु पालक विभाग के कर्मचारियों को 82255 गोवंश ही घरों पर मिले। एफएमडी टीकाकरण की अवधि 522 गोवंश का दैनिक टीकाकरण भी किया गया। इस टीकाकरण अभियान में चार से आठ माह तक के 37511 मवेशियों को टीका नहीं लाया गया। इसमें करीब 14 हजार गोवशीय पशु शामिल हैं। नवंबर में पशुपालकों के घरों बंधे 102112 गोवंशीय पशु मिले। पशुपालन विभाग ने वर्ष 2019 में पशुगणना भी कराई थी। पशुगणना में पशुपालकों के पास 104777 गोवंशीय, 383819 महिवंशीय, 5116 भेड़ और 243429 बकरियां मिलीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीकाकरण में पालतू गोवंश में अंतर मिला है। छुट्टा गोवंशों को गोशाला में बंद कराया जा रहा है। गोवंश पकड़वाने के लिए जिलाधिकारी की ओर से बीडीओ और एसडीएम को निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।

- डॉ. विनीत पांडेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
गोवंश छोड़ने वाले पशुपालकों को चिह्नित कर जुर्माना लगाने के निर्देश लेखपालों और पंचायत सचिवों को दिए गए हैं। पंचायत सचिव पंचायत अधिनियम की धारा के तहत जुर्माना लगाएंगे। पशुगणना की सूची से इस बात की जानकारी कराई जाएगी कि किस-किस पशुपालक ने गोवंश छोड़े हैं। छुट्टा गोवंश को पकड़वाकर गोशालाओं में बंद भी कराया जा रहा है। -जेबी सिंह जिलाधिकारी
मई 2019 के टीकाकरण में मिले मवेशी
मवेशी संख्या
गोवंश 102112
महिवंशीय 3112888
नवंबर 2019 के टीकाकरण में मिले मवेशी
मवेशी संख्या
गोवंश 96255
महिवंशीय 3137296
इनसेट
पशुगणना 2019 में जिले में पशु
मवेशी संख्या
गोवंशीय 104777
महिवंशीय 383819
बकरा-बकरी 243429
भेड़ प्रजाति 5156
सूअर 4029
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed