फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Goods train capsizes on freight corridor track, 17 coaches damaged

फ्रेट कॉरिडोर ट्रैक पर मालगाड़ी पलटी,17 डिब्बे क्षतिग्रस्त

Mon, 23 Aug 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Goods train capsizes on freight corridor track, 17 coaches damaged
घटना स्थल पर खड़े एसडीएम व पुलिस अधिकारी - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर (इटावा)। क्षेत्र के ग्राम भारद्वाजपुरा के पास रेलवे ट्रैक फ्रेट कारीडोर की डाउनलाइन पर सोमवार की शाम करीब छह बजे गाजियाबाद से कानपुर जा रही मालगाड़ी ट्रैक पर पलट गई। हादसे में मालगाड़ी के17 डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। सात डिब्बे ट्रैक से उतर गए। हादसा कैसे हुआ, इसका अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मालगाड़ी लोहे की पत्तियां व स्लीपर लादकर गाजियाबाद से कानपुर जा रही थी। शाम करीब छह बजे मालगाड़ी संख्या (जेएसएलएस) जैसे ही ग्राम भारद्वाजपुरा में खंभा नंबर 651/23 से 651/52 के बीच से पास हो रही थी, तभी तेज आवाज के साथ डिब्बे ट्रैक पर पलट कर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

डिब्बे पलटने से डाउन साइड का लगभग आधा किमी से ज्यादा ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मालगाड़ी के डिब्बे ट्रैक से काफी दूर जाकर गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसवंतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अमर पाल सिंह, बलरई थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने प्रत्यक्षदर्शियों से हादसे के बारे जानकारी की। एसडीएम जसवंतनगर नंद प्रकाश मौर्य भी पहुंचे।

घटना को लेकर ट्रेन के लोको पायलट से जानकारी की गई। हालांकि पायलट ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।

ट्रैक पर पलटे मालगाड़ी के डिब्बे

ट्रैक पर पलटे मालगाड़ी के डिब्बे- फोटो : ETAWAH

ट्रैक के बगल पलटे मालगाड़ी के डिब्बे

ट्रैक के बगल पलटे मालगाड़ी के डिब्बे- फोटो : ETAWAH

क्षतिग्रस्त रेलवे फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक

क्षतिग्रस्त रेलवे फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक- फोटो : ETAWAH

क्षतिग्रस्त डिब्बों और ट्रैक को देखते ग्रामीण

क्षतिग्रस्त डिब्बों और ट्रैक को देखते ग्रामीण- फोटो : ETAWAH

ट्रैक के पास पलटे हुए मालगाड़ी के डिब्बे

ट्रैक के पास पलटे हुए मालगाड़ी के डिब्बे- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed