फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,God pleased the audience

भजनों से भगवान का गुणगाण कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया

Fri, 20 Aug 2021 06:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
etawah news,God pleased the audience
कलाकारों को सम्मानित करते समिति के पदाधिकारी - फोटो : ETAWAH
बकेवर। कस्बा स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार रात आयोजित जवाबी कीर्तन में कलाकारों ने पूरी रात भजनों से प्रभु का गुणगान किया। कार्यक्रम में उरई और छतरपुर से आई दोनों कीर्तन पार्टियों के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन

भोलेनाथ सेवा समिति के बैनर तले आयोजित जवाबी कीर्तन में उरई से आईं कीर्तन गायिका राखी आजाद ने शिव की महिमा फिल्मी गानों की धुन पर कीर्तन से कार्यक्रम का श्रीगणेश किया।
विज्ञापन

उन्होंने ‘तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है, प्यारी प्यारी है मां, हे मां’ की प्रस्तुति दी। राम वन गमन की झांकी प्रस्तुत करते हुए कहा कि ‘चरण कमलों ने जब सिला छुआ तो क्या हुआ’।
विज्ञापन
विज्ञापन

छतरपुर जिले से आए बाबूलाल राजपूत ने शिव विवाह सुनाकर विपक्षी पार्टी राखी आजाद के सामने सवालों की झड़ी लगा दी। देर रात तक कार्यक्रम चला।
रात नौ बजे शुरू हुआ जवाबी कीर्तन सुबह तक चला। दोनों गायक पार्टी ने कीर्तनों का जवाबी प्रदर्शन कर लोगों को बांधे रखा। कीर्तन का मुकाबला बराबरी पर छूटा।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद व सपा नेता प्रेमदास कठेरिया ने भगवान शिवजी की आरती उतार कर किया। इस दौरान सपा नेता राहुल तिवारी, छात्र सभा अध्यक्ष राजमणि यादव भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में महामारी में लोगों की मदद करने वाले समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान कीर्तन के संयोजक ज्वाला प्रसाद कठेरिया, प्रदीप कुमार, फिरोज राजपूत, अन्नू ठाकुर, महाते कठेरिया, अनिल कुमार, मनीष राजपूत, पप्पू गुप्ता, राघव गुप्ता, दीपांशु, सोनू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed