फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Freight Corridor Rail Accident: 72 Hours Elapsed, Track Not Restored

फ्रेट कॉरिडोर रेल हादसा 72 घंटे बीते, नहीं बहाल हुआ ट्रैक

Thu, 26 Aug 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Freight Corridor Rail Accident: 72 Hours Elapsed, Track Not Restored
एफडीसीसी ट्रैक पर नई रेल पटरियां बिछाते मजदूर - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। हादसे के 72 घंटे बीतने के बावजूद फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ियों का संचालन गुरुवार शाम तक चालू नहीं हो सका है। रेल अधिकारी भी यह बताने की स्थिति में नहीं हैं कि ट्रैक कब तक चालू हो पाएगा। गुरुवार को भी ट्रैक के आसपास से बिखरे मलबे को हटाने तथा नई रेल पटरियां बिछाने का काम जारी रहा।
विज्ञापन

सोमवार की शाम करीब 6 बजे ग्राम भारद्वाजपुरा के पास फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ी पलटने से न सिर्फ ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था, बल्कि ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन के कई पोल भी गिर गए थे।
विज्ञापन

इस कारण रेलवे ट्रैक बाधित हो गया था। मंगलवार से क्षतिग्रस्त मालगाड़ी के डिब्बे हटाने व ट्रैक को दुरुस्त करने के काम में क्रेन, जेसीबी और बड़ी संख्या में कर्मचारी लग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से लगातार काम जारी रहने के बाद भी अभी तक रेलवे ट्रैक बहाल नहीं हो सका है। घटनास्थल का मुआयना करने आने वाले रेलवे के उच्चाधिकारी मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए हुए हैं। कोई कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed