फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Four robbers arrested in encounter, arms recovered

मुठभेड़ में चार लुटेरे गिरफ्तार, असलहा व चार बाइकें बरामद

Tue, 24 Aug 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Four robbers arrested in encounter, arms recovered
इटावा। इकदिल पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने सोमवार देर रात इटावा-ग्वालियर बाईपास के सुनवारा पुल के पास मुठभेड़ के दौरान चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस का दावा है कि लुटेरों के पास से दो लूटी व दो चोरी की बाइकें, तीन तमंचे, चार खोखे (खाली कारतूस), तीन कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि इकदिल पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम सोमवार रात बाईपास के पास मौजूद थी। इस दौरान उन्हें उदी की तरफ से चार बाइकों पर सवार चार लोग आते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो तीन बाइक सवार उल्टी दिशा की ओर भागने लगे और चौथे ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव में जवाबी फायरिंग की।
पैर में पुलिस की गोली लगने से बाइक सवार घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके भाग रहे तीनों बाइक सवारों को मानिकपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
घायल बदमाश ने अपना नाम पछायगांव के नया बेला गांव निवासी अभिषेक उर्फ टाइगर बताया। उसके साथियों ने अपने नाम फ्रेंड्स कालोनी के अजीत नगर निवासी कपिल यादव उर्फ गईया, नई मंडी निवासी शिवम कश्यप व रघुनंद उर्फ रघु बताए।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपी शातिर लुटेरे हैं। 21 अगस्त को भोर में बकेवर के भिटारी कुनैठा गांव निवासी गौरव व मनीष से इन लोगों ने ही बाइक लूट ली थी।

इनके पास से लूट और चोरी की दो-दो बाइकें बरामद हुई हैं। एसएसपी ने गुडवर्क करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने का एलान किया है।
मोबाइल व एक हजार रुपये नहीं हुए बरामद
बकेवर के भिटारी कुनैठा गांव निवासी गौरव व मनीष को पीटकर कार सवार चार बदमाशों ने बाइक, मोबाइल व एक हजार रुपये लूट लिए थे। इकदिल व क्राइम ब्रांच की टीम ने लूट में बाइक बरामद होने का दावा किया है, लेकिन टीम मोबाइल बरामद नहीं सकी। एसपी सिटी का कहना है कि लुटेरों ने जिले के कई जगहों पर लूट की घटना की है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed