फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,five injured,three wheeler,overturned,bull collision

सांडों की भिडंत मे थ्रीव्हीलर पलटा

Sat, 20 Feb 2021 05:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
etawah news,five injured,three wheeler,overturned,bull collision
लवेदी: बकेवर कस्बे के लखना मार्ग पर शनिवार सुबह दो सांड़ों की हुई भिडंत मे थ्री व्हीलर पलट गया। हादसे में थ्री व्हीलर में बैठी पांच सवारियां मामूली रुप से जख्मी हुई। वहीं लखना बकेवर मार्ग आधा घंटे तक अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन

कस्बे में आवारा मवेशियों का आतंक है। हालात ये है कि अक्सर इनके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनिवार सुबह दो सांड़ आपस मे भिड़ गए।
स्थानीय लोगों ने इन्हें भगाने की कोशिश की लेकिन ये नहीं भागे। इस दौरान लखना की ओर से आ रहे एक थ्री व्हीलर से ये टकरा गए। सांड़ों के टकराने से थ्री व्हीलर पलट गया।
विज्ञापन

इस कारण गाड़ी में बैठी पांच सवारियां मामूली रुप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने सवारियों को सुरक्षित निकाल कर थ्री व्हीलर को सीधा कराया।
थ्रीव्हीलर मे बैठी सवारियां कानपुर नगर के घाटमपुर की बताई गयी है जो कि शनिवार के चलते लखना कस्बे की ऐतिहासिक कालिका देवी के दर्शन करने आए थे। सांड़ों की भिड़ंत के दौरान लखना मार्ग करीब आधा घंटे तक अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed