फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Fever spread in Santoshpur Ghat village, 150 sick

बसरेहर के संतोषपुर घाट गांव में फैला डेंगू, 150 बीमार

Sat, 21 Aug 2021 05:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Fever spread in Santoshpur Ghat village, 150 sick
पूर्व प्रधान मुकेश दीक्षित - फोटो : ETAWAH
इटावा। बसरेहर विकासखंड क्षेत्र के संतोषपुर घाट गांव में वायरल बुखार का प्रकोप है। करीब 150 से ज्यादा लोग बीमार है। इनमें कई की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी को सूचना दिए जाने के बाद भी डॉक्टरों की टीम गांव नहीं पहुंची है। लोगों झोलाछाप से इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। प्रकोप बढ़ता देखकर ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में डॉक्टरों की टीम भेजे जाने की गुहार लगाई है।
गांव के राजकिशोर दीक्षित, मुकेश दीक्षित और देवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि करीब 15 दिनों से बुखार ने पांव पसार रखे हैं। दो हजार से ज्यादा की आबादी वाले गांव में घर-घर बुखार पीड़ित हैं।
विज्ञापन

कई लोगों की ब्लड रिपोर्ट में प्लेटलेट्स काफी कम निकली है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं।
सूचना दिए जाने के बाद भी न तो सरकारी डॉक्टरों की टीम इलाज के लिए गांव आई और न ही दवा का छिड़काव हुआ है।
घरों में मरीजों को ग्लूकोज की स्लाइन दी जा रही है। गांव में लोग एक-दूसरे के घर आने जाने में भी कतरा रहे हैं। कई घरों में पूरा परिवार बीमार है। यहां तक कि घर में खाना बनाने वाला भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के इंतजार में घरों में पड़े बुखार पीड़ित मरीज
गांव में चांदनी, उसकी बहन ज्योति, पिता राजकिशोर, दादी संध्या देवी, मां माया देवी, रामलखन के परिवार की संध्या, पूर्व प्रधान सरस्वती देवी, कप्तान सिंह, नारंगी देवी के घर में तीन-तीन लोग बीमार हैं।
सुभाष यादव ,गोविंद सिंह, मंगल सिंह के घर में दो-दो लोग, सुरेंद्र राठौर ,शिवनाथ सिंह, दीपेश कुमार यादव के घर में चार-चार लोग, भोले दीक्षित, रेखा के घर में तीन संजय कुमार के घर में चार लोग उमेश पाल के घर में तीन, मुन्नी देवी और मुकेश कुमार, रेनू के घर में दो-दो लोग, देवेंद्र कुमार व निखिल कुमार के घर में छह-छह लोग बीमार हैं। इसके अलावा गांव में तमाम लोग बीमार पड़े हुए हैं।
गांव में वायरल बुखार फैले होने की जानकारी सीएचसी प्रभारी को दी गई। अभी तक न तो डॉक्टरों की टीम आई और न ही दवा का छिड़काव किया गया। गांव में 150 से ज्यादा लोग बीमार हैं, लेकिन स्वास्थ्य महकमा हाथ पर हाथ धरे बैठा है। मुकेश दीक्षित, पूर्व प्रधान

संतोषपुर घाट गांव में बीमारी फैले होने की जानकारी शनिवार को मिली है। डॉक्टरों की टीम गांव भेजकर बीमार लोगों का इलाज कराया जाएगा। साथ ही दवा का भी छिड़काव कराया जाएगा। डॉ. भगवान दास, सीएमओ

घर में बीमार पड़ी  चांदनी

घर में बीमार पड़ी चांदनी- फोटो : ETAWAH

घर में बीमार पड़ी सरला देवी

घर में बीमार पड़ी सरला देवी- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed