{"_id":"60ddf7928ebc3e9ea7053c32","slug":"etawah-news-fearing-her-husband-s-death-the-scavengers-blew-the-woman-s-jewelry-etawah-news-knp6375462110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर मौत का भय बता टप्पेबाज महिला से ले गए लाखों के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति पर मौत का भय बता टप्पेबाज महिला से ले गए लाखों के जेवर
विज्ञापन
लवेदी। पति की मौत का भय बताकर बाइक सवार टप्पेबाजों ने बृहस्पतिवार सुबह एक महिला से लाखों रुपये की जेवरों की टप्पेबाजी कर ली। पीड़िता ने मामले की जानकारी पति व पुलिस को दी है।
बेरीखेडा गांव निवासी कोमल सिंह की लखना स्थित कालिका मंदिर के सामने प्रसाद की दुकान है। कोमल सिंह ने बताया कि पत्नी नीता सिंह प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे खाना लेकर पैदल दुकान आ रही थी।
लखना बड़े हाता के पास पहुंचने पर सफेद अपाचे सवार दो लोगों ने पत्नी को रोक लिया। उन्होंने पत्नी से कहा कि तुम्हारा पति बीमार हैं, लड़का जिम गया है और बिटिया घर पर अकेली है।
विज्ञापन
पति की कभी भी मौत हो सकती है। हवन करा लो... इतने में उनके साथ के एक युवक ने खुद को बकेवर का बताकर रुपये का झोला नीता को देकर घर से जेवरात लाने को कहा।
महिला उनके झांसे में आ गई और घर से झोले के अंदर जेवरात भरा बैग लेकर आ गई। इसके बाद एक टप्पेबाज फूल लाया और तंत्र मंत्र की बात कहकर जेवर भरा बैग ले लिया।
टप्पेबाजों ने महिला से कहा कि रास्ते में फूल पड़ा मिलेगा उसे उठाकर पति के ऊपर घुमा देना सब सही हो जाएगा। इसके बाद वह आकर अपने जेवर ले जाए।
महिला जैसे ही आगे बढ़ी, तो बाइक सवार टप्पेबाज जेवर भरा बैग लेकर फरार हो गए। महिला ने मामले की जानकारी पति व लखना चौकी को दी। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से बाइक सवार टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।