{"_id":"612d0e7a8ebc3e7a0a7d365b","slug":"etawah-news-family-wandering-about-pregnant-death-etawah-news-knp6491737132","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव पीड़ा के दौरान गर्भवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव पीड़ा के दौरान गर्भवती की मौत
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के बिजौली गांव के मजरा कूकेपुरा में गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर पति अस्पतालों में भटकता रहा, आखिर में उसने सैफई के रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और शव का पोस्टमार्टम कराया।
कूकेपुरा गांव निवासी कुलदीप राजावत की पत्नी पूनम उर्फ रिंकी (34) को रविवार रात प्रसव पीड़ा होने पर क्षेत्र के एक निजी हॉस्पिटल में पति लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने महिला की हालत देख कर उसे इटावा जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
इस पर पति पत्नी को अधिक दर्द होते देख महेवा सीएचसी लेकर पहुंचा। जहां महिला को भर्ती नहीं किया गया। इस पर वह पत्नी को लेकर सैफई जा रहा था। आखिर में दर्द से कराहते हुए महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने इसकी जानकारी बकेवर थाना पुलिस को देकर पोस्टमार्टम कराए जाने की इच्छा जाहिर की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला का यह तीसरा बच्चा था। हालत खराब होने पर परिजन उसे सैफई लेकर जा रहे थे। अधिक खून निकलने के कारण महिला की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।