{"_id":"606df2d68ebc3edbef0a967e","slug":"etawah-news-etawha-news-knp6221486154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसरेहर में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसरेहर में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर के अहलादपुर गांव में ननदोई के घर आई विवाहिता माला देवी (30) की पति ने बुधवार की रात गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपी पति कमरे की कुंडी बाहर से बंद करके भाग गया। ननद के कमरे में पहुंचने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी के बहनोई को पकड़ लिया है। आरोपी पति की तलाश चल रही है। घटना के पीछे हत्यारोपी पति की जुआ और शराब की लत को लेकर हुआ विवाद बताया गया है।
आगरा के बटेश्वरवाह निवासी संतोष जाटव पत्नी माला देवी व दो बच्चों के साथ चार दिन पहले बसरेहर के अहलादपुर गांव निवासी अपने बहनोई छोटे लाल के घर आया था। संतोष ने जुआ व शराब की लत पूरी करने के लिए आगरा में कई लोगों से कर्ज ले रखा था। कर्ज चुकाने से बचने के लिए वह परिवार के साथ बहनोई के घर आ गया था। तब से संतोष परिवार के साथ यहीं पर रह रहा था। छोटे लाल ने बताया कि देर शाम वह पत्नी के साथ घर के बाहर गया था। जबकि, संतोष के बच्चे पड़ोस में रहने वाले उसके भाई के घर में खेलने गए थे। उसी दौरान रात करीब आठ बजे संतोष का पत्नी माला के जुआ व शराब की लत को लेकर विवाद हो गया। इस पर संतोष ने माला की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर भाग गया।
रात करीब नौ बजे माला की ननद ललिता देवी कुंडी खोलकर उसके कमरे में गई। उसे चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा देख चीख पड़ी। इसके बाद आसपास के लोग और थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी संतोष के बहनोई छोटे लाल को पकड़ लिया। थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक माला के परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार कर कार्रवाई की जाएगी।