फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

पहले दिन 6272 नामांकन दाखिल हुए

Wed, 07 Apr 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फोटो संख्या 19र- नामंकन करते अभिषेक यादव - फोटो : ETAWHA
इटावा। जिले के आठ ब्लॉकों में बुुधवार से प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के कुल 6272 नामांकन दाखिल किए गए। नामांकन पत्रों के लिए सभी ब्लॉकों में 75 मेजें लगाई गईं। जिला पंचायत सदस्य पद के कुल 155 नामांकन दाखिल हुए। ये नामांकन जिला मुख्यालय पर एडीएम कोर्ट में दाखिल किए गए।
विज्ञापन

नामांकन दाखिल करने के लिए महेवा में 14, भरथना में 9, बसरेहर में 8, जसवंतनगर में 9, ताखा में 7, चकरनगर में 10, सैफई में 7 और बढ़पुरा में 11 मेजें लगाई गई। नामांकन के समय शपथ पत्र में प्रत्याशियों ने अपना आपराधिक इतिहास, चल-अचल संपत्ति का ब्योरा, शैक्षिक योग्यता का विवरण संलग्न किया। प्रत्याशी के साथ सिर्फ एक प्रस्ताव को ही नामांकन कक्ष में प्रवेश की इजाजत दी गई। सायं 5 बजे तक बसरेहर में 931, भरथना में 794, महेवा में 1042, चकरनगर में 534, ताखा में 687, सैफई में 545, जसवंतनगर में 877, बढ़पुरा ब्लॉक में 862 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन

जसवंतनगर संवाद के अनुसार प्रधान पद के 574, बीडीसी 221, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 82 नामांकन भरे गए। सैफई संवाद प्रतिनिधि के अनुसार प्रधान पद के 341, बीडीसी के 108 और ग्राम पंचायत सदस्य के 96 नामांकन भरे गए। चकरनगर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार प्रधान पद के 284, बीडीसी के 187 और ग्राम पंचायत सदस्य के 29 नामांकन भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव कुल पद
ग्राम प्रधान - 471
बीडीसी सदस्य- 582
ग्राम पंचायत सदस्य- 5903
जिला पंचायत सदस्य - 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed