{"_id":"601ae1c48ebc3ed19d77d2b4","slug":"etawah-news-etawha-news-knp6097070182","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों ने काली पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मियों ने काली पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बस मालिकों को परमिट दिए जाने जैसी सात मांगों के विरोध में बुधवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने बस अड्डे पर बांहों पर काली पट्टी बांध कर विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी की।
संगठन के क्षेत्रीय संयोजक चंद्र प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में किए गए विरोध-प्रदर्शन में लखनऊ-गोरखपुर मार्ग समेत राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों के संचालन की समस्त योजनाओं पर रोक लगाने, नए एक्सप्रेसवे व हाईवे समेत 206 अन्य मार्गों को राष्ट्रीयकृत घोषित किए जाने, डग्गामार वाहनों पर प्रभावी रोक लगाकर अवैध संचालन रोके जाने की मांग की गई।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय संयोजक चंद्र प्रकाश मिश्रा ने वर्ष 2001 तक के नियुक्त संविदा चालक/परिचालकों को नियमित किए जाने की मांग की। कोरोना काल में तीन माह तक निर्धारित लक्ष्य पूरा न करने वाले चालक/ परिचालकों को श्रेणी से हटाकर 50 प्रतिशत लोड फैक्टर की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया। लिहाजा प्रोत्साहन समेत वेतन भुगतान समेत बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
स्थानांतरण प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग
इटावा। परिवहन के इटावा क्षेत्र में स्थानांतरण प्रक्रिया पर रोक लगाए जाने के संबंध में यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन ने क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष जगपाल सिंह यादव एवं क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश दुबे ने कहा कि इटावा क्षेत्र में व्यापक रूप से स्थानांतरण किए जा रहे हैं। संगठन की समस्त शाखाओं की मांग है कि इस पर तत्काल रोक लगाई जाए।