फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

लॉकडाऊन के बाद आए बजट से ज्यादा मायूस नहीं कारोबारी

Mon, 01 Feb 2021 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। आम बजट केंद्रीय वित्त मंत्री सीता निर्मला सीतारमण ने संसद में प्रस्तुत कर दिया है। कुछ लोगों ने बजट को सराहा तो किसी ने बजट को उम्मीदों पर खरा न उतरने वाला बताया। ऑटो सेक्टर, चिकित्सक, सराफा कारोबारी, महिला एवं व्यापारी वर्ग ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

ऑटो सेक्टर कारोबारी ने किया बजट का स्वागत
शहर के सबसे बड़े ऑटो सेक्टर के कारोबारी पंकज तिवारी ने कहा कि वह सरकार के प्रगतिशील बजट का तहे दिल से स्वागत करते हैं। आत्मनिर्भर पैकेज पर ध्यान देने से स्वदेशी ब्रांडों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य के सेक्टर के लिए अच्छा बजट
महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना गुप्ता का कहना है कि केंद्रीय बजट की वह सराहना करतीं हैं। सरकार ने बजट के जरिए अपनी ओर से लगभग हर वर्ग को खुश रखने का प्रयास किया है। बात स्वास्थ्य की करें तो केंद्र सरकार स्वास्थ्य की ओर पूरा ध्यान दे रही है। सबसे बड़ी बात कोरोना की वैक्सीन आना रहा जो लोगों को लगना शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का लाभ गरीब लोगों को मिल रहा है। वेंटीलेटर और आईसीयू मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर वर्ग की भावनाओं का ख्याल रखा
ईंट भट्ठा युवा कारोबारी संजू चौधरी ने भी आम बजट की सराहना की है। कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने कोरोना के दौरान हुई आर्थिक मंदी को देखते हुए हर वर्ग की भावनाओं को देखते हुए ऐसा बजट प्रस्तुत किया है जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिल सके।
उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा
अलोपी बाग निवासी राष्ट्रीय आजीविका मिशन की कोऑर्डिनेटर निहारिका शुक्ला का कहना है कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने से लेदर तथा कपड़े इत्यादि जैसे कई प्रकार के कच्चे उत्पाद सस्ते होंगे। सरकार ने रेलवे और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए भी बजट में इन्हें प्राथमिकता दी है।

नौजवानों का रखा ख्याल
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने आम बजट की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा, चिकित्सा व नौजवानों के लिए बजट में विशेष ध्यान दिया गया। किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने का भरसक प्रयास किया गया। मोदी सरकार ने किसी भी क्षेत्र में एक प्रतिशत का अतिरिक्त टैक्स नहीं लगाया है। डीजल व पेट्रोल पर जो कृषि सुधार के लिए अतिरिक्त सेस लगाया वही इन पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का प्रस्ताव रखा। इस अतिरिक्त सेस से डीजल व पेट्रोल के दामों पर फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed