{"_id":"6016ee0c8ebc3ef9203b6c6a","slug":"etawah-news-etawha-news-knp6091392174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में 42 केंद्रों पर हुई सीटेट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में 42 केंद्रों पर हुई सीटेट परीक्षा
विज्ञापन
इटावा। सीटीईटी की परीक्षा रविवार को जिले भर में 42 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। दो पालियों में हुई परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की गई। इतना ही नहीं कोविड- 19 के नियमों का पालन भी किया गया। परीक्षा में कुल पंजीकृत अभ्यर्थी 29918 में से 4271 अनुपस्थित रहे।
शहर के विद्यालयों में परीक्षा केंद्र होने से सड़कों पर भी काफी भीड़ रही। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. आनंद ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में पूर्ण रूप से कोविड प्रोटोकॉल के निर्देशों का पालन किया गया। स्कूल, कॉलेज में परीक्षा के दौरान कोई भी फोटो कॉपी मशीन, फैक्स कॉपी का संचालन भी नहीं होने दिया गया। खास बात यह रही कि सभी कक्ष निरीक्षक भी आईडी कार्ड लगाकर ड्यूटी करते दिखाई दिए। एडीएम जय प्रकाश, डीआईओएस राजू राणा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
परीक्षा के दौरान कोविड नियमों पर खासा जोर दिया गया था और परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के साथ ही परीक्षार्थियों के हाथों को सैनिटाइज कराया गया। प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक चली। कक्ष निरीक्षकों ने भी नियमों का पालन किया। सीटेट की परीक्षा इटावा में पहली बार कराई गई है।