{"_id":"6016ec948ebc3ef91b17ced4","slug":"etawah-news-etawha-news-knp6091382176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर निर्माण के लिए निकली जनजागरण यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर निर्माण के लिए निकली जनजागरण यात्रा
विज्ञापन
बकेवर(इटावा)। विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में कस्बा बकेवर में विशाल श्रीराम जनजागरण यात्रा निकाली गई। यात्रा में क्षेत्रीय लोगों के साथ जनप्रतिनिधि व आरएसएस व भाजपा के नेता भी शामिल रहे।
कस्बा बकेवर में रविवार को दोपहर में गोपाल मंदिर से श्रीराम मंदिर निधि समिति द्वारा कस्बा में श्रीराम जनजागरण यात्रा निकाली गई। इटावा रोड पर स्थित गोपाल मंदिर से शुरू हुई यात्रा को आरएसएस के जिला प्रचारक विनय जी व पूर्व जिला संयोजक डॉ. रमाकांत शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनजागरण यात्रा के प्रभारी विश्व हिंदू परिषद के आशीष त्रिपाठी, विमल त्रिपाठी व गोविंद चौधरी ने जिला प्रचारक का स्वागत किया। जनजागरण यात्रा में क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख महेवा अशोक चौबे, पूर्व विधायक केके राज कोरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, रविंद्र दुबे, आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
यात्रा गोपाल मंदिर से भरथना रोड से होकर सुभाष नगर, गांधीनगर होकर औरैया रोड पर निकली। फिर औरैया रोड से लखना रोड होकर ग्राम नगला बनी के सामने स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
व्यापारियों ने दिए चेक
अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए इटावा के समाज सेवी, व्यापारी सुरेश अरोरा व राजेश अरोरा ने 51-51 हजार रुपये का चेक रविवार को पूर्व विधायक केके राज को सौंपा। इस अवसर पर अजय दीक्षित व अवनीश वर्मा के अलावा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत प्रताप अग्रवाल उपस्थित रहे। दान दाताओं ने कहा वह बड़े ही सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें भी मंदिर निर्माण में सहयोग का अवसर मिला।