{"_id":"601449b28ebc3e31e17596c2","slug":"etawah-news-etawha-news-knp608746870","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई से विवाद के बाद अधेड़ ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई से विवाद के बाद अधेड़ ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन
इकदिल(इटावा)। ग्राम नगला कोठी में बड़े भाई से नशेबाजी में विवाद होने पर गुरुवार रात करीब दस बजे छोटे भाई ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम नगला कोठी निवासी भगवान दास (45) रिक्शा चालक था। गुरुवार रात करीब नौ बजे रिक्शा चालक का बड़े भाई बदन सिंह से नशे में विवाद हो गया था। इसके बाद रिक्शा चालक बिना बताए घर से निकल गया और घर के सामने स्थित रेलवे लाइन पर कानपुर से आ रही ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर बदन सिंह समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इकदिल थाना प्रभारी व ट्रेनी डीएसपी सौरभ सिंह ने बताया कि मृतक रिक्शा चालक की शादी नहीं हुई थी। वह बड़े भाई के परिवार के साथ रहता था और रिक्शा चलाकर गुजर-बसर कर रहा था। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।