{"_id":"5ffca00d8ebc3e2e6d570f6e","slug":"etawah-news-etawha-news-knp605392483","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक युवक व एक युवती ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक युवक व एक युवती ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
इटावा। जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक युवक व एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों की आत्महत्या करने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है। संबंधित थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।
बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव गाती निवासी सर्वेश कुमार की कक्षा 11 की छात्रा पुत्री रंजना (18) ने सोमवार सुबह घर पर अकेला पाकर फांसी लगाकर जान दे दी। उसके परिजन खेत पर गए हुए थे। दोपहर को जब उसका छोटा भाई खेत से चारा लेकर घर पहुंचा तो कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे बहन को फंदे से लटका देखा। जानकारी पाकर परिजन घर पहुंचे और रंजना को नीचे उतारकर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार युवती को उसकी मां ने डांट-फटकार दिया था जिससे क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठा लिया। आसपास के लोगों ने बताया कि रंजना की शादी तय हो चुकी थी। हादसे से माता-पिता व छोटे भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल था।
वहीं, दूसरी ओर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी मजदूर रंजीत के 25 वर्षीय पुत्र सोनू ने अज्ञात कारणों के चलते रविवार की शाम अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। देर शाम पांच बजे पिता जब मजदूरी करके वापस घर लौटा तो मकान के दरवाजे अंदर से बंद थे। काफी देर आवाज लगाने पर जब नहीं खुला तो वह बगल से कूदकर अंदर पहुंचा तो पुत्र को कमरे में फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद सोनू के शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने बताया कि पुत्र ने आत्महत्या क्यों की उसे कोई जानकारी नहीं है।