{"_id":"5ff204988ebc3e40ca672c3d","slug":"etawah-news-etawha-news-knp603812280","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट मामले में सात को जेल, पांच की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट मामले में सात को जेल, पांच की तलाश
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थानाक्षेत्र स्थित रेस्टोरेंट के बाहर हुई मारपीट व फायरिंग मामले में पुलिस ने रविवार को सात आरोपितों को जेल भेज दिया। पुलिस पांच आरोपितों की तलाश कर रही है।
सीओ सिटी राजीव सिंह ने बताया कि कचौरा रोड स्थित द ब्लू अंब्रेला रेस्टोरेंट के संचालक समेत वहां काम करने वाले युवकों का दूसरे होटल के पांच युवकों से झगड़ा हो गया था। तभी एक पक्ष ने फायरिंग की थी। रेस्टोरेंट के पास रहने वालों ने पुलिस को झगड़े की सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था। सिविल लाइन थाने लाकर पूछताछ की। रेस्टोरेंट वालों ने बताया कि अंदर लड़कियों की पार्टी चल रही थी, इसलिए दूसरे होटल वालों को अंदर जाने से मना किया था। सीसीटीवी में दोनों पक्ष मारपीट करते दिख रहे हैं।
पुलिस ने रविवार को रेस्टोरेंट के विशाल सोनी निवासी पुरविया टोला, उसके भाई राजन, पियुष यादव, आनंद यादव, तनुज, अमित वर्मा व नरेंद्र यादव को जेल भेज दिया। सीसीटीवी से चिह्नित पांच आरोपितों की तलाश की जा रही है।