फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

बलिदानियों की गौरव गाथा जानो, चलेगा अभियान

Sat, 02 Jan 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास ने सामाजिक क्रांति के योद्धाओं की गौरव गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कटरा फतेह महमूद खां में हाजी जमीर अहमद के निवास पर चौपाल लगाई।
विज्ञापन

सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित देवी दयाल दुबे, पूर्व सांसद क्रांतिकारी कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया, आजाद हिंद के सेनानी रहे किशन लाल जैन एवं पूर्व विधायक प्रोफेसर सहदेव सिंह यादव तथा मौलवी फिदा हुसैन के जीवन दर्शन के साथ उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। खादिम अब्बास ने कहा कि युवा पीढ़ी अपने महापुरुषों का इतिहास भूलती जा रही है। संत कबीर, संत शिरोमणि रविदास, रहीम और रसखान ने समाज को क्या संदेश दिए, उसका हमें कोई ज्ञान नहीं है।
विज्ञापन

गांधी, आंबेडकर, लोहिया, मौलाना अबुल कलाम आजाद एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश को एकता के सूत्र में बांधने के लिए जंगे आजादी में जो बलिदान और त्याग किया उसकी भी जानकारी हमारे नौजवानों को नहीं है। खादिम ने कहा कि आजादी के महान क्रांतिकारियों में जिसमें शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान ने मिलकर बलिदान किया। बलिदानियों की गौरव गाथा जानो अभियान में डॉ. धर्मेंद्र कुमार, समाजसेवी रमेश प्रजापति महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed