{"_id":"5fef5f978ebc3e3eb2530fae","slug":"etawah-news-etawha-news-knp603436993","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने राशन डीलर के चुनाव में प्रशासनिक अधिकरियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के सामने राशन डीलर के चुनाव में प्रशासनिक अधिकरियों से मारपीट
विज्ञापन
चकरनगर(इटावा)। बिठौली क्षेत्र के ब्लॉक बिहार कतरौली पंचायत में शुक्रवार दोपहर पुलिस के सामने ही दबंगों ने राशन डीलर चुनाव के प्रशासनिक अधिकारियों से अभद्रता की व रजिस्टर फाड़ दिए। प्रशासनिक अधिकारी मोबाइल पर रिकॉडिंग करने लगा तो दबंगों ने उनको पीटनेे के बाद फोन छीन लिया और मौके से भाग गए। चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मी मूकदर्शक बन रहे। पुलिस कर्मियों ने भी दबंगों को रोकने या पकडने का प्रयास नहीं किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बिठौली थाना में दबंगों के खिलाफ तहरीर दी।
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी इंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उप जिलाधिकारी चकरनगर व खंड विकास अधिकारी चकरनगर के निर्देशानुसार शुक्रवार कोग्राम सभा में राशन डीलर के चुनाव होना था। इसके लिए वह प्राथमिक विद्यालय बिहार कतरौली में बैठक कर रहे थे। तभी दोपहर ढ़ाई बजे संपूर्ण आवेदक समूहों की जांच कर कार्यवाही लिखी जा रही थी। तभी पांच दबंग वरोध करने लगे। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव पूरन सिंह से कार्यवाही रजिस्टर छीन कर अपशब्दों का प्रयोग किया। आरोप है कि कार्यवाही रजिस्टर, आवेदन पत्र समेत अन्य कागजातों को छीनकर फाड़ दिया और उपस्थित कर्मचारियों को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर पीटा।
निलेश कुमार ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने मोबाइल में रिकॉर्डिंग की तो दबंगों ने मोबाइल छीनने के बाद उनको पीटा और मौके से भाग गए। ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने रहे। बैठक में उपस्थित कर्मचारी समीउद्दीन, शशांक त्रिपाठी, पूरन सिंह, आशुतोष चौहान ने आरोपितों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, एससी-एसटी एक्ट व अन्य आरोप लगा बिठौली थाना में तहरीर दी। बिठौली थानाध्यक्ष बलराज साही ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचरियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
बबाल के कारण रद हुआ चुनाव
पूर्ति निरीक्षक खाद एवं रसद विभाग विवेक कुमार शाक्य ने बताया कि बवाल के कारण उचित दर विक्रेता का चुनाव अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। जनहित में शीघ्र उचित दर विक्रेता का चुनाव कर राशन व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाएगा।