{"_id":"5fee12368ebc3e3d9853b117","slug":"etawah-news-etawha-news-knp603261879","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
सैफई(इटावा)। वैदपुरा थानाक्षेत्र के छितौनी गांव के पास बुधवार शाम ट्रैक्टर सवार युवक नीचे आ गिरा। पिछला पहिया चढ़ने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां बुधवार रात नौ बजे उसकी मौत हो गई।
बसरेहर के भवनपुरा निवासी श्याम सिंह (35) पुत्र मंसाराम मजदूर था। बुधवार सुबह वह अन्य साथियों के साथ वैदपुरा के छिमारा गांव स्थित एक मकान में लिंटर डालने गया था। शाम को वह ट्रैक्टर से साथियों के साथ घर लौट रहा था। वैदपुरा-बसरेहर रोड पर छितौनी गांव के स्कूल मोड़ पर शाम सात बजे अचानक वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली का पिछला पहिया चढ़ने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार रात करीब नौ बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पिता मंसाराम ने आरोप लगाया कि चालक, ट्रैक्टर लापरवाही से चला रहा था। अचानक ब्रेक मारने की वजह से बेटे की गिरकर मौत हो गई। वैदपुरा प्रभारी निरीक्षक हामिद सिद्दकी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की कार्रवाई की जाएगी।