फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

टेलीकॉम उपकरण लूटकर विदेश में बेचने वाला अंतर्राष्ट्रीय गैंग पकड़ा गया

Thu, 31 Dec 2020 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फोटो संख्या 20 व 21 इटावा पुलिस ने टेलीकॉम उपकरणो को लूटने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग के गिरफ्तार सदस् - फोटो : ETAWHA
इटावा। टेलीकॉम कंपनी के टॉवरों से नेटवर्किंग के कीमती कार्ड लूटकर अमेरिका में बेचने वाले गैंग के दस सदस्यों को इटावा पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से करीब दो करोड़ रुपये के लैन और आरएसपी कार्ड, तीन लग्जरी कारें और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। गैंग का संचालन उत्तराखंड में तैनात जियो कंपनी का एजीएम रमेश शर्मा कर रहा था। इस कार्रवाई के बाद पुलिस को देश में सक्रिय विदेशी गिरोह की जानकारी मिली है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि इंटरपोल की मदद से विदेशी गिरोह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थानाक्षेत्र में लगे जियो टॉवर के गार्ड को बंधक बनाकर हथियारबंद बदमाशों ने 5 दिसंबर की रात डाका डालकर करीब तीन करोड़ रुपये के उपकरण लूट ले गए थे। डकैती का केस दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी तो पता चला कि 6 दिसंबर को इसी तर्ज पर आगरा में बदमाशों ने जियो के टॉवर से लूटपाट की। काफी छानबीन के बाद पता चला कि दिल्ली में कृष्णा एयर एक्सप्रेस नाम से कोरियर कंपनी चलाने वाले राजेश पाल के इशारे पर वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने पुष्पेंद्र को राजस्थान मेें डींग से दबोचा तो घटना में हाईप्रोफाइल चेहरों के शामिल होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

जियो का एजीएम ही देता था उपकरणों की लोकेशन
पुष्पेंद्र से पूछताछ में पता चला कि नेटवर्क प्रोवाइडर के रूप में इस्तेमाल होने वाले आरएसपी, लैन और प्रोसेसिंग कार्ड की जानकारी टेलीकॉम कंपनियों के उच्चाधिकारियों को होती है। उत्तराखंड में तैनात जियो का एजीएम रमेश उसे हर जिले में लगे उपकरणों की लोकेशन देता था। इसके बाद गैंग का मुख्य सदस्य और वोडाफोन कंपनी से निकाला गया इंजीनियर चंदन पाण्डेय टीम के साथ जाकर उपकरणों की पुष्टि करता था। जानकारी पुष्ट होने पर टीम के सदस्य टॉवर के गार्ड को फांसकर रेकी करते थे। इसी दौरान मौका देखकर बदमाश किसी रात गार्ड को बंधक बनाकर या उसकी मदद से वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी बाजार में होता था उपकरणों का सौदा
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि अपने देश की कोई टेलीकॉम कंपनी किसी दूसरी कंपनी के उपकरण खरीदने को तैयार नहीं होती। इसलिए गैंग के सदस्य इसे विदेशों में बेचते थे। गिरोह ने अभी तक आगरा, इटावा और मेरठ समेत देश के कई हिस्सों से लूटे गए उपकरणों को अमेरिकी बाजार में बेचा है। इनके 20 से ज्यादा विदेशी खातों को खंगाल गया तो एक साल में करीब 30 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन मिला। उन्होंने बताया कि वारदात से पहले ही विदेशी खरीदार उपकरणों की कीमत लगाकर सौदा कर लेते थे। लूट के बाद शिपिंग करके माल को महज दो से चार दिन के भीतर विदेश पहुंचा दिया जाता था।
पकड़े गए गिरोह के सदस्य
1. मनोज कुमार पाल पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह निवासी नगला ऊसर थाना सहावर जनपद कासगंज ।
2. अर्जुन पाल पुत्र सुशील कुमार निवासी धनसुआ थाना कोतवाली जनपद फतेहगढ़।
3. राजेश कुमार पुत्र रमेश पाल निवासी डी 224 अली बिहार, थाना सरिता बिहार, नई दिल्ली ।
4. रोहित कुमार पुत्र विशनु कुमार निवासी ग्राम मलूक थाना मगोर्रा, जनपद मथुरा ।
5. रिषी पाल पुत्र राम सिंह निवासी पालमपुर सराय प्रयाग थाना गुरसहायगंज, जनपद कन्नौज ।
6. रोहित पुत्र जवाहर सिंह निवासी धनसुआ थाना कोतवाली, जनपद फतेहगढ़ ।
7. चंदन कुमार पांडे पुत्र रविन्द्र नाथ निवासी जी 1428 गौर स्पोर्ट्स वुड थाना सेक्टर 79, जनपद नोएडा।
8. रमेश पुत्र अशोक कुमार निवासी जी-1 223 कालिकाजी डीडीए फ्लैट, नई दिल्ली ।
9. पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र राजवीर चाहर निवासी ग्राम मलूक थाना मगोर्रा, जनपद मथुरा ।
10. रामनरेश यादव पुत्र कुलप सिंह निवासी ग्राम चतुरीपुर थाना किशनी, जनपद मैनपुरी (सिक्योरिटी गार्ड)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed