फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

इटावा के अंकुर और टूंडला के राहुल के बीच रहा बराबरी का मुकाबला

Wed, 04 Nov 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
etawah news
सैफई। विकास खंड के ग्राम पंचायत बरौली कला में पूर्व विधायक मानिक चंद यादव के पिता स्वर्गीय महाराज सिंह यादव की स्मृति में आयोजित दंगल का शुभारंभ सपा के पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने पहलवानों के हाथ मिलाकर कराया। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति का प्रतीक है।
विज्ञापन

दंगल में पहली कुश्ती में जोगीपुर के अभिमन्यु ने हर्ष सिंह को चित किया। आजाद नगर के सचिन ने अजय को हराया। इटावा के अंकुर और टूंडला के राहुल के बीच हुआ दंगल बराबरी पर छूटा। अन्य जीतने वालों में आगरा के नीलेश, कानपुर के शुभम, फर्रुखाबाद के अर्पित सहित अन्य पहलवानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्थानीय लोगों की खूब तालियां मिली। इस मौके पर दंगल आयोजित कमेटी के सदस्य रामचंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह यादव प्रधान, नरेंद्र सिंह यादव, उदय प्रताप यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, संतोष ने पूर्व सांसद का माला व शॉल उड़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर संतोष शाक्य ब्लॉक अध्यक्ष सपा,डॉ अरविंद यादव जिला पंचायत सदस्य, राजवीर बाबा, अंकित बीटू प्रधान प्रतिनिधि सैफई सियाराम फौजी, प्रताप शाक्य, सुरेश शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed