{"_id":"5fa1a1a78ebc3e9bbb18da51","slug":"etawah-news-etawha-news-knp5922889120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, आधा दर्जन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, आधा दर्जन लोग घायल
विज्ञापन
इटावा। अलग-अलग क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में विवाहिता समेत दो लोगों की मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल होने पर उन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
मैनपुरी जिले के किशनी कटरा रेमचंदा समान निवासी आरती देवी (24) पत्नी सुधीर कुमार देवर के साथ बाइक से बसरेहर से मैनपुरी जा रही थी। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर चौबिया थाना क्षेत्र के कर्री पुलिया के पास सोमवार की शाम करीब पांच बजे एक वाहन की टक्कर से आरती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को सीएचसी बसरेहर भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर किया गया। जहां आरती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसआई नागेंद्र कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
वहीं बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा लखना के रहने वाले रामनरेश के 24 वर्षीय पुत्र गौरव सोमवार को अपने रिश्तेदार को लेकर कार से कानपुर हैलट हॉस्पिटल में भर्ती कराने गया था। रात को वह अपने गांव लौट रहा था तभी औरैया जिले में हाईवे पर दूसरी कार से भिड़ंत होने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सैफई में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव जनकपुर के पास कार पलटने से नगला भुजा जसवंतनगर के रहने वाले शिवनाथ सिंह (60) पुत्र मंगल सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
इसी तरह कोतवाली क्षेत्र में कालीवांह मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर होने से धूमनपुरा की रहने वाली ऊषा देवी, रवि, पवन कुमार व दूसरी बाइक पर सवार विवेक कुमार पुत्र पूठन अड्डा बढपुरा घायल हो गए। इकदिल क्षेत्र में पिलखर नहर के पास बाइक की टक्कर लगने से 37 वर्षीय नारायणी देवी पत्नी बडे़ लाल निवासी कल्याणपुर इकदिल घायल हो गई।