फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

पराली जलाने से रोकने को किसानों को किया जागरूक

Tue, 03 Nov 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
etawah news
ऊसराहार। खेतों में पराली जलाने से खेत की उर्वरा शक्ति कमजोर हो रही है। इसके लिए शासन की ओर से पराली को नष्ट करने के लिए नि:शुल्क दवाई दी जा रही है। इसी के तहत मंगलवार को ताखा तहसील क्षेत्र में स्काउट गाइड ने 15 गांवों में अभियान चलाकर किसानों को जागरूक किया।
विज्ञापन

तहसील ताखा क्षेत्र में जिला स्काउट गाइड टीम ने बकौली, पुंजा, दीघ, आडरपुर, कुरखा, अमथरी, समथर समेत 15 गांव में पराली को जलाने से रोकने के लिए किसानों को जागरूक किया। जिला स्काउट गाइड अच्युत त्रिपाठी ने कहा कि शासन की ओर से नि:शुल्क दवाई का वितरण कृषि विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है। कहा कि पराली से उठा धुआं वायुमंडल को प्रदूषित करता है, साथ ही खेत की पैदावार को भी प्रभावित करता है। सैटेलाइट से निगरानी करने की वजह से किसानों को अनावश्यक मुकदमेबाजी में उलझना पड़ रहा है। पराली के धुआं से वायु प्रदूषित होती है, जिससे दमा आदि रोगियों को परेशानी होती है। इसके लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा और एक-दूसरे को पराली जलाने के दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लाक स्काउट शिक्षक अवनीश दुबे, ब्लाक व्यायाम शिक्षक अवधेश राठौर, संकुल शिक्षक दिनेश चौधरी, अनिल दुबे, शिवकुमार, अमित यादव, सुधीर शरण, हरीकिशन, महेंद्र शर्मा, राहुल यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed