फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

83 वाहनों के काटे चालान, एक किया सीज

Wed, 12 Feb 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गत सोमवार रात व मंगलवार को पुलिस ने ओवरलोडिंग व बगैर कागजात वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 83 वाहनों का चालान हुआ और एक वाहन सीज किया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 25 वाहनों के चालान काटे और दो हजार रुपये समन शुक्ल वसूला। बढ़पुरा पुलिस ने 17 वाहनों के चालान काटे और 8800 रुपये समन शुल्क वसूल करने के साथ एक वाहन सीज किया। पछायगांव पुलिस ने एमवी एक्ट में चार वाहनों के चालान किए। जबकि 6 वाहनों से धारा 290 के तहत जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

बसरेहर पुलिस ने सात वाहनों के चालान काटे और 3500 रुपये समन शुल्क वसूला। लवेदी पुलिस ने छह वाहनों के चालान व 2700 रुपये समन शुल्क, सहसों थाना पुलिस ने सात वाहनों के चालान व 3300 रुपये समन शुल्क वसूल किया। ऊसराहार पुलिस ने धारा 290 के तहत तीन वाहनों के चालान काटकर जुर्माना वसूल किया। वहीं एमवी एक्ट के तहत दो वाहनों के चालान काटे और 2000ृ रुपये समन शुल्क वसूल किया। बलरई थाना पुलिस ने पांच वाहनों के चालान व पांच सौ रुपये समन शुल्क, चकरनगर थाना पुलिस ने एक वाहन का चालान और 3700 समन शुल्क वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed