फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

उचक्के ने थैले में से पार किए 52 हजार रुपये

Wed, 12 Feb 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। भरथना के बाहरपुर गांव की सेंट्रल बैंक परिसर में उचक्के ने किसान के थैले से 52 हजार रुपये पार कर लिए। पीड़ित किसान ने पुलिस से शिकायत की है। वहीं बैंक के सीसीटीवी 20 दिन से खराब पड़े हैं। इससे किसान को मायूसी हाथ लगी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कंडाह गांव (ढकपुरा) निवासी सुदेश बाबू पुत्र जगदीश नारायण शाक्य ने बताया कि वह अपने पिता के साथ मंगलवार को घर से एक लाख 55 हजार रुपये लेकर निकला था। सुदेश ने बताया कि उसने यह रकम एक थैले में रखी हुई थी। जो केसीसी खाते में जमा करानी थी। बाहरपुर गांव स्थित सेंट्रल बैंक में जाकर उसने किसान क्रेडिट कार्ड के बकाया के तौर पर एक लाख 3 हजार रुपये खाते में जमा कराए।
विज्ञापन

बाकी रकम 52 हजार रुपये लेकर बैंक से बाहर आया। जो उसे इसी बैंक में अपने बचत खाते में जमा करानी थी। बचत खाता की काउंटर खिड़की बैंक के बाहरी परिसर में मौजूद है। खिड़की पर आकर उसने रकम जमा करने के लिए थैले में हाथ डाला तो रुपये नदारद मिले। थैला कटा हुआ मिला। किसी उचक्के ने थैले को ब्लेड से काटकर रुपये पार कर दिए। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना उप निरीक्षक मलोक चंद्र ने रुपयों के बारे में किसान सुदेश से जानकारी की। सुदेश ने बताया कि गत 10 फरवरी को उसने भरथना आढ़त पर अपने गेहूं बेचे थे। जिसके एक लाख 43 हजार रुपये लेकर घर आया था। बाकी 12 रुपये घर से लेकर बैंक में जमा करने पहुंचा था।

इस संबंध में बैंक शाखा प्रबंधक वीके गौतम ने बताया कि बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी करीब 20 दिन से खराब पड़े हैं। जिसके बारे में बैंक के उच्चाधिकारियों को मौखिक व लिखित रूप से बताया जा चुका है। किसान का कहना है कि बैंक परिसर में उसके थैले से रुपये निकले हैं। यदि सीसीटीवी सही होते तो उचक्का पकड़ा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed