{"_id":"5e40496d8ebc3ee5ed1e8e8d","slug":"etawah-news-etawha-news-knp543598096","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहेरीपुर में चौकी होगी सड़क, दुकानदारों को मिले नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहेरीपुर में चौकी होगी सड़क, दुकानदारों को मिले नोटिस
विज्ञापन
इटावा। महेवा ब्लाक क्षेत्र के कस्बा अहेरीपुर में सड़क निर्माण के लिए पीडब्लूडी ने अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भेजे। इसके बाद लोगों में हड़कंप है। सड़क के मध्य से दोनों ओर 20-20 फुट अतिक्रमण हटाने की जानकारी से दुकानदारों राहत महसूस कर रहे हैं।
कस्बा के कुछ लोगों ने सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी । मुख्यमंत्री के आदेश पर पीडब्लूडी के अमीन राजेश कुमार व अन्य अधिकारियों ने बताया कि पहले कस्बे से अतिक्रमण हटाया जाएगा। सड़क निर्माण से पहले नापतौल में सड़क के मध्य से 40-40 फीट दोनों तरफ चिह्नांकन किया। इससे सड़क के किनारे के दुकानदार व मकान मालिक चिंता में थे। करीब 20 दिन पूर्व नापतौल के दौरान सभी दुकानदारों के नाम भी दर्ज किए गए। इसी के चलते पीडब्ल्यूडी विभाग ने अतिक्रमण हटाने के नोटिस भेज दिए हैं । इसके बाद से लोगों में हड़कंप है।
अमीन राजेश कुमार ने पूर्व में मध्य से 40-40 फीट अतिक्रमण हटाने की बात कही थी लेकिन अब 20-20 फीट हटाने की जानकारी दी है। दुकानदार आशीष कुमार दुबे, देवेंद्र बाथम, आशीष पोरवाल,अमित दुबे, अनिल पाठक, पंगे सविता, पीके पोरवाल, बंटी, बाबूलाल, दीपक बाथम आदि ने बताया कि अतिक्रमण हटवाकर सड़क का निर्माण होने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।