फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

रेजिडेंट डॉक्टरो ने चौथे दिन भी किया कार्य बहिष्कार

Wed, 22 Dec 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
etawah news
ओपीडी गेट पर धरना देते रेजीडेंट डॉक्टर - फोटो : ETAWAH
सैफई। प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में रेजिडेंट डॉक्टरों ने एक सप्ताह बाद फिर से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। चौथे दिन बुधवार सुबह ओपीडी के मुख्य गेट पर धरना दिया। यहां पर 80 रेजीडेंट डॉक्टर हैं जिनके काम न करने से ओपीडी व इमरजेंसी वार्ड के मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि 27 नवंबर से नीट पीजी काउंसलिंग न होने के कारण रेजिडेंट डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार किया था। जिसमें नौ दिसंबर को केंद्र सरकार की ओर से एक सप्ताह का समय मांगा गया था। इसके बाद भी कोई प्रयास न होने पर रेजिडेंट डॉक्टरों ने दोबारा कार्य बहिष्कार शुरू किया है। डॉक्टरों का कहना है कि सरकार डॉक्टरों की मूल समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही।
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार से लोगों को परेशानी होती है। हर साल नीट पीजी से डॉक्टर्स का एक बैच प्रवेश लेता है। पीजी तीन साल का होता है इसलिए एक समय में डॉक्टर के तीन बैच होते हैं। एक बैच पास होकर जा चुका है। दूसरा बैच तीन चार महीने में पास हो कर चला जाएगा। इस तरह देश भर के अस्पतालों में सिर्फ एक तिहाई डॉक्टर ही रह जाएंगे। ऐसे में अगर तीसरी लहर आ जाती है तो पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा जाएगी। उधर, कार्य बहिष्कार के कारण ओपीडी में मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed