{"_id":"61c34f10aa9826087b063a2c","slug":"etawah-news-etawah-news-knp67107435","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की जुमलेबाजी का पर्दाफाश करें सपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की जुमलेबाजी का पर्दाफाश करें सपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई(इटावा)। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी का पर्दाफाश करें। बुधवार को यहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुखातिब थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब विधानसभा चुनाव में कतई समय नहीं है। इसलिए अब कोई चूक मत कर देना।
श्री यादव करीब 11 बजे गेस्ट हाउस में पहुंचे थे। एक घंटे तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कार्यकर्ताओं के प्रार्थना पत्र लिए। उन्होंने आसपास के जनपदों से आए कार्यकर्ताओं से कहा कि समय अधिक नहीं है। आप लोग 2022 के चुनाव की तैयारियों में लगे बूथ को मजबूत करें। वे विशंभर दयाल दुबे के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे। उनके साथ सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, हरि किशोर तिवारी, रघुराज सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।
मनीष के पिता के निधन पर शोक जताने पहुंचे अखिलेश
इटावा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शहर के अजीतनगर में रहने वाले सपा कार्यकर्ता मनीष कठेरिया के पिता रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह के निधन की सूचना मिलने के बाद उनके आवास पर शोक जताने पहुंचे। अखिलेश यादव ने मनीष की मां और बड़े भाई अनीस से मिल कर के पिता की मौत पर दुख जताया ओर हर संभव मदद का भरोसा दिया। 15 दिसंबर को मनीष के पिता रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया था।
विज्ञापन
सैफई आवास पर पहुंचे अखिलेश
इटावा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दिन में कार्यकर्ताओं और परिचितों से मिलने के बाद देर शाम अपने सैफई स्थित आवास पर पहुंचे। रात्रि विश्राम यहीं करेंगे।