फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

हादसे में घायल डीसीएम चालक की मौत

Wed, 01 Dec 2021 11:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
etawah news
लवेदी। आगरा में तीन दिन पहले आमने-सामने हुई डीसीएम की भिड़ंत में घायल एक चालक की मौत हो गई। मंगलवार को चालक का शव आगरा से उसके घर पहुंचा, तो कोहराम मच गया। रिश्तेदारों व आस-पास के लोगों ने दुखी परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराया।
विज्ञापन

चकरनगर थाना क्षेत्र के मितरौल गांव निवासी सुल्तान सिंह (35) डीसीएम चलाते थे। वह वर्तमान में परिवार के साथ पुराना नहर पुल पार लखना में रह रहे थे। परिजनों ने बताया कि सुल्तान सिंह 27 नवंबर को डीसीएम लेकर आगरा से अपने गांव लौट रहे थे। आगरा के पास ही गलत दिशा से आ रही डीसीएम से उनकी डीसीएम टकरा गई थी। हादसे में सुल्तान सिंह घायल हो गए थे। उनकी मंगलवार को उपचार के दौरान आगरा के ही एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार को सुल्तान का शव उसके घर पहुंचा, तो पत्नी दो बेटे व एक बेटी बिलख पड़े। उनकी हालत देख रिश्तेदारों की भी आंखें भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed