फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

समय से ऋण मुहैया कराएं बैंक

Tue, 30 Nov 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। औद्योगिक आस्थान में विद्युत व्यवस्था चाक-चौबंद रहे। रोजगारपरक योजनाओं में लाभार्थियों को समय से ऋण उपलब्ध कराते हुए निवेश पोर्टल पर लंबित प्रकरण निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत निस्तारित हो जाने चाहिए। अपर जिलाधिकारी (विरा) जय प्रकाश ने कलक्ट्रेट में आयोजित जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने समीक्षा में पाया कि एक जनपद एक उत्पाद योजना में वार्षिक लक्ष्य 48 के सापेक्ष 235 प्रार्थना पत्र विभिन्न बैंकों को प्रेषित किए गए। जिसमें से 75 पत्रावलियों को स्वीकृत कर 47 पर ऋण वितरण किया गया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में भौतिक लक्ष्य 39 के सापेक्ष 192 आवेदन पत्र विभिन्न बैंकों को प्रेषित किए गए। इसमें से 30 पत्रावलियों को स्वीकृत कर 18 पर ऋण वितरण किया गया है। उन्होंने लंबित पत्रावलियों को स्वीकृत कर प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में उद्यमियों ने अवगत कराया गया कि औद्योगिक आस्थान में विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं हो रही है। सड़क पर लोगों ने कंडे और भूसा जमा कर रखे हैं। इस पर उन्होंने संबंधितों से तत्काल समस्या का निदान कराने के लिए कहा। मेसर्स आनंद आइस प्लांट ने बताया कि इकाई के विद्युत बिल में डिमांड चार्ज, एनर्जी चार्ज बिना किसी पूर्व सूचना के बढ़ाया गया हैै। बिल संशोधन कराये जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक कृष्ण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई हेमलता यादव, शमशुद्दीन अंसारी, शहनशाह वारसी, निहाल चंद्र केसरवानी, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed