{"_id":"61a51f1b099a984a2d733609","slug":"etawah-news-etawah-news-knp666798858","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इकदिल थाना अंतर्गत सिक्सलेन हाईवे पर पिलखर के पास सड़क हादसे में रेस्टोरेंट कर्मी की मृत्यु हो गई। उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
सोमवार सुबह सुनील निवासी खरगपुर बिधूना औरैया अपने दोस्त सौरभ सिकरवार (26) निवासी नगला धानी, थाना नगला खंगर जिला फिरोजाबाद बाइक से औरैया से फिरोजाबाद जा रहे थे। अचानक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे सौरभ सिकरवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। सुनील को जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किया गया।
अजीत सिकरवार ने बताया कि उनका बड़ा भाई सौरभ नुमाइश में रेस्टोरेंट कर्मी था। वह सुनील के बुलावे पर साथ चला गया था। अन्य घटना में बरेली हाईवे पर ग्राम उदयपुरा के पास ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई। इससे ऑटो सवार महावीर निवासी जटपुरा किशनी मैनपुरी, जबर सिंह निवासी मुगलपुर चौबिया तथा बाइक सवार छोटे पुत्र होशियार सिंह निवासी नगला हरजू चौबिया व पिद्दे पुत्र रवींद्र निवासी नगला भंवर चौबिया घायल हो गए। चारों को जिला अस्पताल ले जाया गया। इनमें से पिद्दे को गंभीर हालत में आयुर्विज्ञान विवि सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।