{"_id":"61a51e65f3372b120f10827c","slug":"etawah-news-etawah-news-knp666797871","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. सूर्यकांत को मिला ओरेशन अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. सूर्यकांत को मिला ओरेशन अवार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जनपद इटावा निवासी व किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सूर्यकांत को नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेस की ओर से ओरेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवार्ड डॉ. आरवी राजम के 80वें जन्म दिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया।
वर्ष 1977 से शुरू हुआ यह अवार्ड प्रख्यात चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य वैज्ञानिकों को उनके चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। डॉ. सूर्यकांत इस अवार्ड को पाने वाले देश के 10 वें चिकित्सक हैं। नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (भारत) एक अनूठी संस्था है जो चिकित्सा और सामाजिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अकादमिक उत्कृष्टता को अपने संसाधन में बढ़ावा देती है।
उन्हें यह पुरस्कार उनके सांस रोग से संबंधित बीमारियों जैसे टीबी जैसी बीमारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के अलावा कोरोना महामारी के दौरान चिकित्सकीय क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान, समाज को जागरूक करने एवं सामाजिक सेवा कार्यों के चलते प्रदान किया गया है।