इटावा। सोमवार को अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल व अधिशासी अभियंता प्रथम श्रीप्रकाश ने शहर में एक लाख से अधिक के बड़े बकायेदारों से ओटीएस योजना का लाभ उठाकर बिल जमा करने की अपील की। अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश ने बताया अभियान के दौरान शहर के लोधी मोहल्ला, कबीरगंज तिराहा और दबग्रान रोड से दो उपभोक्ताओं ने एक-एक लाख रुपये से अधिक की बकायेदारी होने पर चेक दिया।
बताया सोमवार को 461 उपभोक्ताओं ने 21 लाख 64 हजार रुपये जमा कर बिल का भुगतान किया। शहर में 21196 बकायेदार उपभोक्ता हैें। अब तक 4185 बकायेदार उपभोक्ता एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ उठाते हुए 212 करोड़ 18 लाख रुपये जमा कर चुके हैं। जबकि 1392 एक लाख से ऊपर के बड़े बकायेदार हैं, इनमें से अभी तक 102 बकायेदार उपभोक्ता ही बिल जमा कर सके हैं। दोनों अधिकारियों ने बकायेदारों से ओटीएस योजना का लाभ उठाकर बिलों का भुगतान करने की अपील की है।