{"_id":"616729f892619d47280d625b","slug":"etawah-news-etawah-news-knp65815617","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां गौरी का पूजन कर मांगी सुख समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां गौरी का पूजन कर मांगी सुख समृद्धि
विज्ञापन
झंडा चढ़ाने जाते देवी भक्त
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन बुधवार को भक्तों ने मां महागौरी की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने मां को लहंगा, चुनरी पहनाकर श्रृंगार सामग्री अर्पित कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। कन्याओं को घरों में बुलाकर भोज कराया। आशीर्वाद लेकर दक्षिणा तथा उपहार दिए। कुछ भक्तों ने मंदिरों में बालिकाओं को हलवा, पूड़ी आदि बांटा।
कालिका मंदिर लखना में सुबह से ही मां के भक्तों की भीड़ लगी रही। जवारे निकाले गए, झंडे, घंटे आदि चढ़ाए गए। देवी मंदिरों में लंगुरिया गीतों के साथ अचरी, भजन कीर्तन किया गया। बकेवर में इटावा रोड स्थित गोपाल मंदिर, भरथना मार्ग स्थित गामा मंदिर, औरैया रोड स्थित परमहंस मंदिर, मखना के मातन टोला स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
देवी गीतों पर रात भर झूमे भक्त
बकेवर संवाद के अनुसार कस्बे के लोहिया नगर में मंगलवार रात मां कालिका सेवा समिति की ओर से भगवती जागरण का आयोजन किया गया। भक्तों ने रात भर जागकर मां भगवती के भजन गाए। शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद दोहरे व समाजसेवी सन्नी यादव ने आरती उतारकर किया। जागरण में मां कालरात्रि की झांकी प्रस्तुत की गई। सोनी यादव व अन्य गायकों ने मां भगवती की सुंदर भेंटें प्रस्तुत कीं। राधा-कृष्ण, सुदामा, काली मां व हनुमान की आकर्षक झांकियों को देख भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। तारा रानी की कथा के साथ देवी जागरण का समापन हुआ।