फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

फिर पूर्ण बहुमत से सरकार में आएगी भाजपा: लक्ष्मीकांत बाजपेई

Mon, 11 Oct 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
etawah news
पत्रकारों से वार्ता करते भाजप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई - फोटो : ETAWAH
बकेवर। भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि 2022 में प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कानून व्यवस्था को लेकर वह लोग सवाल कर रहे हैं, जिनकी सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी। कहा कि सीएम योगी ने अपराधियों की अपराध कर अर्जित की गई संपत्ति तक जब्त करा ली है।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश सोमवार को कस्बा लखना में रविशंकर शुक्ल के रानी साहिबा हाता स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले ही बुआ-भतीजे (मायावती-अखिलेश) की जोड़ी को नापसंद कर चुकी है। प्रदेश की जनता को योगी व मोदी की जोड़ी पसंद है। जनता जान चुकी है कि विकास के जो नए आयाम मोदी और योगी की सरकार में स्थापित किए गए, उतना विकास किसी सरकार में नहीं हुआ। प्रदेश में विपक्ष के कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का मुद्दा उठाने के सवाल पर कहा कि कानून व्यवस्था की बात वह करते हैं, जिनकी सरकार में उनका एक विधायक घोड़े पर बैठकर रेलवे स्टेशन पर जाता था। योगी की सरकार में कानून व्यवस्था एक दम दुरुस्त है। अपराधी या तो जेल में है अथवा ऊपर पहुंचा दिए गए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पहले की सरकारों में अपराधियों को प्रश्रय दिया जाता था। लखीमपुर खीरी की घटना में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री पुत्र को बचाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही, जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही होगी। किसानों की मौत के मामले में दोषी को दंड मिलेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं दोषी होंगे, उनको भी दंड मिलेगा। मंत्री के बेटे को भी जेल जाना पड़ा। किसानों को बरगलाने का कुछ लोग काम कर रहे हैं, लेकिन किसान को अपना हित पता है, इसलिए कोई किसान आंदोलन नहीं कर रहा है। विपक्षी दल बरगलाने में जुटे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने खुद ही मामले को संज्ञान ले लिया है। जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed