{"_id":"615dee078ebc3edaf1150abf","slug":"etawah-news-etawah-news-knp6567377112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्लेदार की बेटी ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्लेदार की बेटी ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
मृतिका राखी की फ़ाइल फ़ोटो
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के राजागंज स्थित घर में पल्लेदार की बेटी ने बुधवार सुबह कमरे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाजार से लौटी मां-भाभी पड़ोसी की छत से घर में गई और शव लटका देख परिजनों को जानकारी दी।
भरथना के राजागंज ऊसर मोहल्ला निवासी प्रमोद कुमार एक धान मिल में पल्लेदार हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह वह बेटे सुबोध के साथ काम पर गए थे। पत्नी व बहू बाजार गईं थीं। घर पर बेटी राखी अकेली थी। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाजार से लौटने पर पत्नी व बहू ने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला। जिस पर वे पड़ोसी की छत से मकान में सीढ़ी लगाकर घर के अंदर गईं तो कमरे में बेटी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर परिजनों से पूछताछ की। आत्महत्या का कारण नहीं पता चल सका है।
कोतवाली प्रभारी कृष्ण लाल पटेल ने बताया कि आत्महत्या का कारण पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।