फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Mon, 27 Sep 2021 06:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
etawah news
गोद में पांच की बेटी लिए मृतका सलोनी - फोटो : ETAWAH
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के मुगलपुर नरैनी गांव में रविवार शाम एक महिला की तबियत खराब हो गई। पति परिजनों के साथ महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को कानपुर या ग्वालियर ले जाने की सलाह दी। परिजन महिला को ग्वालियर लेकर जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी हैं।
विज्ञापन

मुगलपुर नरैनी गांव निवासी महावीर की शादी नौ फरवरी 2020 को औरैया के थाना बिधूना, सलेमपुर गांव निवासी देवेंद्र कुमार की बेटी सलोनी (25) के साथ से हुई थी। दंपती की एक पांच माह की बेटी है। महावीर के भाई मनोज कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले सलोनी की तबियत खराब हुई, तो वह उसे डॉक्टर के पास लेकर गए थे। सोमवार शाम करीब पांच बजे फिर से उसकी तबियत फिर से खराब होने लगी। इस पर सलोनी के मायके वालों को जानकारी देने के साथ ही वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने सलोनी को कानपुर या ग्वालियर लेकर जाने की सलाह दी। मायके पक्ष के लोगों के आने पर वह सलोनी को लेकर ग्वालियर अस्पताल जा रहे थे।
विज्ञापन

ग्वालियर पहुंचने से पहले ही सलोनी ने अपने पिता देवेंद्र की गोद में दम तोड़ दिया। इसके बाद वह लोग शव लेकर इकदिल आ गए। बेटी की मौत होने के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। सोमवार को इकदिल थाने में महिला के भाई विकास बाबू ने सलोनी के पति, सास, ननद व ननदोई के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगा तहरीर दी। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को जन्म देने के बाद बदला व्यवहार
विकास बाबू का आरोप है कि बहन के ससुराल वाले शादी में दिए गए दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह लोग एक लाख रुपये व सोने की चेन की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर बहन को प्रताड़ित के साथ ही उसके साथ मारपीट करते थे। पांच माह पहले बहन ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद से ससुराल वालों का व्यवहार बहन के प्रति और खराब हो गया था। दस दिन पहले बहन की तबियत खराब हुई थी, जिसकी जानकारी बहन ने परिजनों को दी थी। 26 सितंबर को भी ससुरालियों ने बहन को पीटा। आरोप है कि महिला के शरीर पर चोट के निशान भी थे। ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर बहन की हत्या की।

दोबारा शव ले गए पोस्टमार्टम कर्मी
सलोनी के पिता देवेेंद्र व भाई विकास ने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद कर्मियों ने सलोनी का शव करीब साढ़े चार बजे दे दिया था। परिजनों ने शव को गाड़ी पर रखकर वहां से ले जाने लगे। तभी पोस्टमार्टम कर्मी व डॉक्टर बाहर आए और गाड़ी से सलोनी के शव को उतरकर दोबारा से पोस्टमार्टम के अंदर ले गए। परिजनों ने जब पूछताछ की तो पोस्टमार्टम कर्मी व डॉक्टरों ने बताया कि वह शव की फोटो खींचने के लिए लेकर जा रहे है। आरोप है कि पोस्टमार्टम के अंदर कर्मी शव को करीब आधे घंटे से अधिक समय तक अंदर रखे रहे। परिजनों ने जब विरोध किया तब कर्मियों व डॉक्टरों ने शव करीब सवा पांच बजे परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed