फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

बेरीखेड़ा में बुखार ने पसारे पांव, परिवार के कई लोग बीमार

Mon, 27 Sep 2021 06:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
etawah news
शिवाजी - फोटो : ETAWAH
बकेवर। लखना क्षेत्र से डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बेरीखेड़ा में बुखार ने अपने पांव पसार लिए हैं। गांव में करीब आठ सौ की आबादी है पर हालात ये है कि हर दूसरे घर में दो बीमार हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग इनकी सुधि नहीं ले रहा है। कई मरीज इटावा व आगरा में निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के राशन डीलर लाल सिंह कुशवाहा की दो बहुएं मीना व राजकुमारी करीब 20 दिनों से बीमार हैं। लखना व बकेवर में इलाज कराने के बाद अब इटावा में निजी डॉक्टर का इलाज चल रहा है। राजकुमारी के 4 बच्चों को बुखार आ रहा था, इलाज के बाद कुछ आराम है। संतोष कुशवाहा की पत्नी ममता कुशवाहा व दो पुत्रों अमन (16) शिवाजी (14) भी बुखार से ग्रसित हैं। हालत यह है कि बीमार ममता देवी अपनी बीमारी भूल बुखार में पड़े बेटे शिवाजी के माथे पर पानी की पट्टियां रख रही है। बड़ा बेटा अमन दूसरी चारपाई पर बुखार में पड़ा है। पिछले 8 दिन से बुखार से ग्रसित हैं।
विज्ञापन

संतोष कुमार ने बताया कि वह इटावा अस्पताल दिखाने गए थे, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। उन्होंने बताया कि भाभी जसोदा देवी (60) को करीब एक माह से बुखार आ रहा था। बुखार ठीक हुआ, लेकिन पैरों में सूजन हो गई है। इस वजह से चलने फिरने में भी दिक्कत होती है। बीमार अन्य लोगों में धीरज की पत्नी लता करीब दस दिन से व छंगे लाल की पत्नी सुनीता व पुत्री लक्ष्मी (10) पिछले 8 दिन से बीमार हैं। उनकी हालत में अभी सुधार नहीं है। इसके अलावा हरिओम का पुत्र गोपाल (11) इटावा में भर्ती है। राजेंद्र का पुत्र शीलू (15) को कई दिन से बुखार आ रहा है, उसे इटावा के निजी अस्पताल में दिखाया गया है। श्रीचंद की पुत्री अनामिका व पुत्र पंकज पिछले पंद्रह दिन से बुखार से ग्रसित हैं। दोनों का इटावा के एक निजी अस्पताल में जाकर इलाज चल रहा है। पंछी लाल का पुत्र अरुण (10) व पुत्री अनामिका को दो सप्ताह से बुखार आ रहा है। लखना में डॉक्टरों को दिखाया लेकिन आराम नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

महावीर सिंह कुशवाहा को 16 सितंबर से बुखार आ रहा है, कई जगह दवा लेने के बावजूद अभी तक आराम नहीं मिला है। पंछी लाल की पुत्री रानी को कई दिन से बुखार आने ओर आराम न मिलने पर आगरा के हॉस्पिटल में इलाज कराने पर 2 दिन से कुछ आराम है। राहुल की पत्नी सरिता (26) व पुत्री डिंपल (4) को कई दिन से बुखार आ रहा है दवा लेने के बावजूद कोई आराम नहीं मिल रहा है। रंजना शर्मा को पिछले कई दिन से बुखार आ रहा है, उन्हें भी अभी तक कोई आराम नहीं मिला है। ग्रामीण रामप्रकाश उनका कहना है स्वास्थ्य विभाग ने गांव में रोगों से बचाव के लिए कोई अभियान नहीं चलाया और न कोई स्वास्थ्य शिविर लगाया।
गांव में टीमें भेजी जा रहीं
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.भगवान दास ने कहा अभी तक किसी ने कोई जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed