{"_id":"6151c0ce8ebc3ea78043abd4","slug":"etawah-news-etawah-news-knp654711712","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरालोकपुर में टीम ने देखे 42 मरीज, डेंगू-मलेरिया की 26 जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरालोकपुर में टीम ने देखे 42 मरीज, डेंगू-मलेरिया की 26 जांच
विज्ञापन
बरालोकपुर में मरीजों का परीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बसरेहर ब्लाक की ग्राम पंचायत बरालोकपुर में वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ने और अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। रविवार को गांव के एक 30 वर्षीय युवक की बुखार से मृत्यु हो गई थी। जबकि एक अन्य अन्य युवक की आगरा में उपचार के दौरान मौत हुई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सोमवार को बरालोकपुर पहुंचे मलेरिया अधिकारी नीरज दुबे ने नितिन दुबे व विजय दुबे की मृत्यु के बारे में बताया कि दोनों युवकों की मृत्यु डेंगू से नहीं हुई। नितिन को दो दिन पूर्व बुखार आया था उपचार के लिए आगरा ले जाते समय मृत्यु हो गई। मृत्यु डेंगू से नहीं बल्कि लीवर डैमेज होने की वजह से हुई। इसी प्रकार विजय की मृत्यु ब्रेन हेमरेज से आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान होना बताया।
मलेरिया अधिकारी नीरज दुबे ने बताया गांव में 42 मरीज देखे गए। इसके साथ ही डेंगू व मलेरिया की 26 लोगों की जांच की गई। गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है। 28 सिंतबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम बसरेहर जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम में जगदीश बाबू, अवधेश कुमार, राशिद व सुनील आदि शामिल रहे। इस दौरान ग्राम पंचायत के प्रधान विशुन लाल कठेरिया मौजूद रहे।