फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

सबसे बड़ी कुश्ती फिरोजाबाद के नकुल ने जीती

Sun, 29 Aug 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फ़ोटो संख्या 04- ग्राम अंडावली में झंडी की कुश्ती में पहलवानों का हाथ मिलवाते चरण सिंह राजपूत - फोटो : ETAWAH
बलरई(इटावा)। ग्राम अंडावली में हुए दंगल में आसपास के जिलों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में झंडे की सबसे बड़ी कुश्ती में फिरोजाबाद के नगला गुलाल के नकुल पहलवान ने इटावा के सनी यादव को संघर्षपूर्ण मुकाबले में शिकस्त देकर विजय श्री का खिताब जीता। चरण सिंह राजपूत ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का आगाज कराया। विजेताओं को ग्राम सभा की ओर से नगद इनाम दिया गया।
विज्ञापन

दंगल में हुए अन्य मुकाबलों में आगरा के महुआ साला के राजा पहलवान ने फिरोजाबाद के छोटे सिंह को हराया। नीरज पहलवान कोकावली ने राहुल पहलवान बाह को हराया। सौरव पहलवान फिरोजाबाद ने महुआ साला के लवकुश को हराया। राजा पहलवान उदयपुर कला ने सुनील पहलवान बाह को हराया। राहुल पिनाहट ने राजू पहलवान शाहापुर को हराया। दंगल में 50 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अवनीश राजपूत, रिंकू, अनुराग, रोशन, भारत सिंह, गोलू, उपांशु, अर्जुन पोस्ट मास्टर आदि का प्रमुख सहयोग रहा। इस कुश्ती का समापन नीरज राजपूत ने किया। दंगल में खलीफा की भूमिका शरीफ खां, गिरीश बाबू यादव, वीरेंद्र बाबूजी ने निभाई। संचालन शेखर उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed