फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

भाजपा को धूल चटाना आज की जरूरत: सुभाषिनी अली

Sun, 29 Aug 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फोटो संख्या 24- माकपा के दो दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते माकपा नेता सुभाषिनी अली - फोटो : ETAWAH
इटावा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य व पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने रविवार को कहा कि झूठ और फरेब का सहारा लेकर सत्ता में आने वाली भाजपा अजेय नहीं है। भाजपा के जनविरोधी चेहरे को बेनकाब करते हुए धूल चटानी है, यही आज की बड़ी जरूरत है। पार्टी के दो दिवसीय जिला सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि धर्म के नाम पर सांप्रदायिक ताकतें खड़ी करने वाले ये लोग सबसे ज्यादा अधर्मी हैं।
विज्ञापन

केरल की वाम मोर्चा सरकार राशन कार्ड पर 15 आवश्यक वस्तुएं सस्ती दरों पर देती है। विधवा, वृद्धावस्था पेंशन में 1700 रुपये दिए जाते हैं। केरल सरकार यह सुविधाएं दे सकती है तो योगी सरकार क्यों नहीं। माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य मुकुट सिंह ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ जनता को लामबंद करना होगा। इसकी शुरुआत पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर से होगी। 25 सितंबर को भारत बंद होगा। उन्होंने लोगों से मुजफ्फरनगर रैली और भारत बंद में हिस्सा लेने की अपील की। जिलामंत्री नाथूराम यादव ने आभार व्यक्त किया। सम्मेलन स्थल का नाम अशोक वर्मा मोहिनी वर्मा स्मृति सभागार रखा गया। अध्यक्षता प्रेमशंकर यादव और संचालन अनिल दीक्षित ने किया।
विज्ञापन

तालिबान को मौका मिलना चाहिए
सुभाषिनी अली ने पत्रकार वार्ता में कहा कि अफगानिस्तान और भारत के संबंध बेहतर रहे हैं। सांप्रदायिक राजनीति की वजह से तालिबान को गाली देंगे तो वे भी रिएक्ट करेंगे। हमें सुलझे तरीके से काम करना चाहिए। तालिबान नया नहीं है। हमें उन्हें मौका देना चाहिए कि जो कह रहे हैं वह करेंगे या नहीं। ओछी राजनीति को छोड़ विदेश नीति को बेहतर बनाने के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए। अफगानिस्तान से आने वालों को शरण देनी चाहिए। यहां कुछ लोग तालिबान के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। ऐसा करके हमने बांग्लादेशियों को अपने खिलाफ कर लिया। हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज की घटना पर कहा कि किसानों का आंदोलन नई बात नहीं है। वहां के जो अधिकारी किसानों के सिर फोड़ने की बात कर रहे हैं, उनका निलंबन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed