फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

भाजपा सरकार के खिलाफ सपाइयों ने भरी हुंकार

Thu, 05 Aug 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फोटो संख्या 06 आर - एमएलसी राजपाल कश्यप और सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने शहर में निकाली साइकिल रैल? - फोटो : ETAWAH
इटावा। समाजवादी नेता पं.जनेश्वर मिश्र की जयंती पर भाजपा सरकार के खिलाफ सपाइयों ने हुंकार भरी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ते हुए कार्यकर्ताओं ने सभी तहसीलों में साइकिल यात्राएं निकालीं। सपा कार्यकर्ता साइकिल यात्रा के माध्यम से गांव गांव घूमे। प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के बीच उजागर किया।
विज्ञापन

सपा कार्यालय से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर का भ्रमण किया। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी डा.राजपाल कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। यहां पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, राजीव यादव, पप्पन सिंधी, अरविंद यादव, ललित दुबे, बृजमोहन राजपूत, आनंद यादव टंटी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

तेज प्रताप ने दिखाई हरी झंडी
सैफई संवाद के अनुसार पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां संतोष शाक्य ब्लाक अध्यक्ष, दशरथ सिंह यादव ठेकेदार, भारत सिंह यादव ठेकेदार खदरी, संजू प्रधान, पवन यादव, रामबाबू यादव, राकेश यादव, गनेश फौजी, सोनू यादव, पप्पू यादव जिला सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्जनों गांवों में पहुंचे साइकिल यात्री
ऊसराहार संवाद के अनुसार सपा कार्यालय से प्रारंभ हुईं साइकिल यात्रा दर्जनों गांवों में पहुंची। सपा जिला सचिव संग्राम सिंह और ब्लाक अध्यक्ष अनुज यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकली। इसमें शोभा राम प्रजापति, दीवान यादव अखिलेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
लगे अखिलेश यादव जिंदाबाद नारे
जसवंतनगर संवाद के अनुसार कचौरा रोड स्थित नारायणी इंटर कॉलेज से साइकिल यात्रा तहसील की ओर रवाना हुई। जिला पंचायत सदस्य भुजबीर सिंह यादव, विद्याराम यादव, प्रमोद यादव नगर अध्यक्ष सुनील यादव जगह जगह समाजवादी पार्टी जिंदाबाद अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। रैली में मोहित सनी यादव, अमन यदुवंशी, नीरज यादव, बल्लू यादव, लक्ष्मीकांत चौरसिया, नसीम सिद्दीकी, रवि यादव, पवन यादव, साकिर, योगेन्द्र इत्यादि सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
पूर्व चेयरमैन हमीद ने दिखाई हरी झंडी
बकेवर संवाद के अनुसार लुधियानी गांव से सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष राजमणि यादव व राहुल तिवारी के नेतृत्व में सपाइयों ने साइकिल रैली निकाली। पूर्व चेयरमैन हमीद खान ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बकेवर से ब्लाक प्रमुख महेवा प्रतिनिधि जितेंद्र दोहरे के नेतृत्व में सपाइयों ने साइकिल रैली निकाली। यहां जनमेद सिंह यादव, राकेश यादव, गोविंद दोहरे, लालू पाल, सुभाष यादव, संजय पाल, मिथुन पांडे, भोलू खान सरिता यादव आदि रहे। ग्राम ईकरी से सपा नेता अश्वनी त्रिपाठी के नेतृत्व में सपाई निकले। जो लखना से भ्रमण करते हुए चकरनगर तहसील पर पहुंचे। इसमें पूर्व चेयरमैन सतीश चंद्र वर्मा, अनिल दोहरे आदि रहे।
चकरनगर में चली साइकिल
चकरनगर संवाद के अनुसार सपा नेता कार्तिकेय यादव ने चकरनगर में साइकिल यात्रा का नेतृत्व किया। यहां जय सिंह चौहान, शिव किशोर यादव डॉक्टर भूपेंद्र सिंह दिवाकर, मुन्ना राजावत, राघवेंद्र गौतम मौजूद रहे।
कमलेश के नेतृत्व में निकाली रैली
लवेदी संवाद के अनुसार सपा नेता कमलेश कठेरिया ने साइकिल रैली निकली। उनके साथ अश्वनी त्रिपाठी, सतीश वर्मा, राजमणि यादव, राहुल तिवारी, राम प्रकाश गुप्ता, राम बहादुर पाल, ईलू यादव आदि लोग रैली में शामिल हुए।
अशोक यादव ने दिखायी हरी झंडी
भरथना संवाद के अनुसार भरथना में सपा नेता अशोक यादव ने झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। यहां पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, मनोज यादव बंटी, अजय यादव, सुरेंद्र यादव, चेयरमैन हाकिम सिंह, प्रदेश सचिव अनीता दिवाकर, जिला सचिव दलवीर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष श्रीनिवेश यादव, नगर अध्यक्ष प्रताप वर्मा शामिल हुए।

गांव-गांव धूमी साइकिल रैली
निवाड़ीकला संवाद के अनुसार ग्राम अलियापुर से सपा नेता पंकज यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली निकली। जो शामिल युवाओं ने गांव-गांव जाकर प्रदेश सरकार की असफलता की बात बताई। इस दौरान नीरज यादव, गौरव यादव, सोनू समाजसेवी, ऋषि यादव, अनुज कुमार, राहुल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed