{"_id":"610c20f28ebc3ec20b739aad","slug":"etawah-news-etawah-news-knp644511245","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गिरे 8 मकान, यमुना के पानी ने लोगों को किया कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गिरे 8 मकान, यमुना के पानी ने लोगों को किया कैद
विज्ञापन
लवेदी। लवेदी क्षेत्र के ग्राम नंदगवां में लगातार बारिश के कारण आठ मकानों के कमरे गिर गए। यमुना का जलस्तर बढ़ने से तीन मकानों के आसपास पानी भरने से घरों में लोग कैद हुए।
बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते जहां किसानों की सैकड़ों बीघा बाजरा, टिंडे की फसल नष्ट हो गई। वहीं, नदी का पानी गांव में आने के चलते रामवीर, रामजीत और वीर बहादुर, संजय के घर चारों ओर से पानी से घिर गए हैं। निकलने का कोई उपाय नहीं बचा है। गांव के ही नरेंद्र सिंह, शिवचरन सविता, हरिश्चंद्र, विटानी देवी, मानसिंह, सत्येन्द्र के मकान के कच्चे कमरे जलस्तर बढ़ने और बारिश होने के कारण धराशायी हो गए।
ग्राम प्रधान शीटू यादव, लेखपाल अवनीश कुमार ने पहुंच कर गांव में नाव मंगाने के लिए उपजिलाधिकारी चकरनगर सत्य प्रकाश को सूचना दी है। इस जलभराव से जानवरों का निकलना मुश्किल सा हो रहा है। खान-पान का इंतजाम भी गड़बड़ा रहा है। गांव के लोग इस जलस्तर के बढ़ने से भयभीत नजर आ रहे हैं।