फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

सड़क पर घूम रहे 60 गोवंश भेजे गए गोशाला

Wed, 30 Jun 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
etawah news
गोवंशों को गौशाला की तरफ ले जाते कर्मचारी - फोटो : ETAWAH
इटावा। विकासखंड बसरेहर के इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को बुधवार को गोशाला में भेज दिया गया। ब्लॉक के करीब 24 सफाई कर्मचारियों की टीम ने सड़क पर घूम रहे 60 गोवंशों को चौबिया क्षेत्र की दो गोशालाओं में ले जाकर कर्मचारियों को सौंप दिया।
विज्ञापन

खंड विकास के एडीओ पंचायत गुरुप्रसाद ने बताया अमृतसर, बसरेहर, बहादुरपुर गांव में सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को गोशाला पहुंचाया गया है। इनकों ब्लॉक के कर्मचारियों ने घेरकर पकड़ने के बाद गोशालाओं में पहुंचाया है। इसमें लोहिया गांव में बनी गोशाला में 15 व चौबिया के जैनपुर गांव में बनी गोशाला में 45 गोवंशों को दाखिल करा दिया गया है।
विज्ञापन

बताते दें कि कस्बा बरालोकपुर में रविवार व सोमवार को दो गोवंशों की तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से मौत हो गई थी। इस हादसों के बाद अधिकारियों ने सड़क पर घूम रहे गोवंशों को गोशाला में पहुंचाने जाने की सुध ली है। बुधवार को भी बसरेहर से चौबिया की गोशालाओं में करीब 100 छुट्टा गोवंशों कर्मचारी लेकर आ रहे थे। उस दौरान कई गोवंश इधर-उधर खेतों में भी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed