{"_id":"60dcb5058ebc3e3bbb4bb2d5","slug":"etawah-news-etawah-news-knp6374845132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के नौटंकी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के नौटंकी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
ग्राम धौरखा में बिना अनुमति नौटंकी करते कलाकार
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। बिना अनुमति के नौटंकी कराना महंगा पड़ गया। पुलिस ने नौटंकी रुकवाकर दो लोगों को माहमारी अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ग्राम धौरखा में अभिलाख सिंह मंगलवार को बेटे के जन्मदिन पर नौटंकी करवा रहे थे। नौटंकी करवाने की अनुमति थाने से नहीं ली गई थी। नौटंकी में कोविड की गाइडलाइन को दरकिनार कर सैकड़ों लोग एकत्रित हुए। इसकी सूचना लवेदी थाना को मिली। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र मौके पर पहुंचकर नौटंकी को रुकवा दिया। पुलिस को देखते ही लोग वहां से भाग गए। पुलिस ने अभिलाख सिंह तथा अर्जुन निवासी इकबालपुर थाना अयाना जिला औरैया को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि नौटंकी के आयोजन में पुलिस को देखते ही सारी भीड़ भाग गई। कार्यक्रम के आयोजक से जब अनुमति दिखाने के लिए कहा गया तो वह नहीं दिखा पाया। जिस पर पुलिस ने कार्यक्रम आयोजक व एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।