फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

वैक्सीन न मिलने से वार्डों में नहीं हो सका टीकाकरण

Sat, 26 Jun 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। वैक्सीन उपलब्ध न हो पाने से शनिवार को पांच वार्डों में वैक्सीनेशन नहीं हो सका। पालिका के अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि वैक्सीन नहीं मिल पाने की वजह से शहर के पांच वार्डों में टीकाकरण कार्य नहीं हो सका। जबकि चकरनगर के राजपुर स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर में वैक्सीन खत्म होने के बाद लोगों को टीका नही लग सका।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आयुष विंग में 240 लोगों को टीका लगा। फार्मासिस्ट प्रमोद शर्मा ने बताया 45 साल से ऊपर के सबसे ज्यादा 152 लोगों ने तथा 18 वर्ष से ऊपर के 88 लोगों को वैक्सीन लगा। जबकि रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन डॉ. केके सक्सेना ने बताया रेडक्रास भवन पर महिला स्पेशल बूथ पर 64 महिलाओं को वैक्सीन लगा।
विज्ञापन

चकरनगर संवाद न्यूज के अनुसार राजपुर सीएचसी पर वैक्सीनेशन कराने आए छात्र-छात्राओं ने बताया ऑनलाइन पंजीकरण कराने पर उन्हें शनिवार को सुबह 9 से 11 बजे का समय मिला था, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद भी अस्पताल में वैक्सीनेशन शुरू नहीं हो सका। दुर्गेश कुमार तिवारी ने बताया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के बावजूद स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने बताया कि18 प्लस की वैक्सीन के लिए हम लोग दो दिन से अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं। शनिवार को भी वैक्सीनेशन के लिए आए अस्पताल कर्मियों ने बताया दोपहर बारह बजे के बाद वैक्सीन लगेगी, लेकिन नहीं लग सकी। दूर दराज के गांव से आए लोगों का कहना है कि अव्यवस्था के चलते वैक्सीन का काम प्रभावित हो रहा है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.सतेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वैक्सीन कम नहीं पड़ी। बल्कि शनिवार को बूथों की संख्या कम कर दी गई थीे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed